Sport : DC vs MI: रंग में लौटे सूर्यकुमार यादव, फिफ्टी ठोक मचाया धमाल, मुंबई ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 163 का लक्ष्य #INA

DC vs MI : दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट नुकसान पर 162 रन बनाए. अब दिल्ली कैपिटल्स को इस मुकाबले को जीतने के लिए 163 रन बनाने होंगे. इस मुकाबले में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्या ने बनाए वहीं, दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट मुकेश कुमार ने चटकाए. 

मुंबई इंडियंस की निराशाजनक रही शुरुआत

मुंबई इंडियंस के लिए टॉस हारने के बाद पारी की शुरुआत करने के लिए रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन आए. टीम को पहला झटका रिकेल्टन के रूप में लगा जब मुकेश ने उन्हें तीसरे ओवर की तीसरी बॉल पर 11 बॉल में 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद इसी ओवर की पांचवी गेंद पर मुकेश ने तिलक वर्मा को 0 पर पवेलियन भेज दिया. टीम ने 18 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे.

रोहित शर्मा ने खेली 35 रनों की पारी 

इसके बाद जब मुंबई इंडियंस लड़खड़ा गई तब रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 18 से 71 रनों तक पहुंचाया. मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 26 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 35 रनों की पारी खेली. उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा.

सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक 

इसके बाद सूर्यकमार यादव ने धमाल मचाया और अर्धशतक ठोका. इस मैच में सूर्या ने 36 बॉल में 3 चौके और 2 छ्ककों की मदद से 51 रनों की पारी खेली. उनको लुंगी एनगिडी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. सूर्या के बाद नमन धीर 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

टीम के लिए मिचेल सेंटनर ने 18 और कॉर्बिन बॉश ने 11 रन बनाए. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए. जबकि लुगी एनगिडी, विप्रज निगम, अक्षर पटेल और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला. 

ये भी पढ़ें : क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? ढाका में हुई मीटिंग ने तस्वीर की साफ, जानें कब होंगे IND vs BAN मैच

DC vs MI: रंग में लौटे सूर्यकुमार यादव, फिफ्टी ठोक मचाया धमाल, मुंबई ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 163 का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close