Sport : DC vs MI मैच में सेट होकर आउट हुए रोहित शर्मा तो गुस्से में आए नजर, दिया ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल #INA

DC vs MI: मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 8वें मैच में अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे और चौके-छक्के भी लगा रहे थे, लेकिन फिर सेट होने के बाद रोहित शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. रोहित सेट होकर आउट होने के बाद काफी निराश नजर आएं, या फिर कहीं कि गुस्से में भी दिखाई दिए, जिसका रिएक्शन वायरल हो गया.

मुकेश कुमार ने 1 ही ओवर में मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर किया ध्वस्त

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने की. हालांकि मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही थी. 18 रन के स्कोर पर एक ही ओवर में दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने मुंबई इंडियंस को 2 झटके दिए थे. उन्होंने रिकल्टन और तिलक वर्मा को आउट किया. तिलक खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं रोहित शर्मा दूसरे छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे.

सेट होने के बाद रोहित शर्मा को अक्षर पटेल ने भेजा पवेलियन

रोहित शर्मा सेट हो गए थे, लेकिन फिर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने रोहित को आउट कर पवेलियन भेजा. रोहित ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और एक छक्का निकला. रोहित आउट होने के बाद काफी निराश और गुस्से में नजर आए, क्योंकि हिटमैन ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक बार सेट हो जाते हैं तो अकेले बड़ा स्कोर खड़ा कर देते हैं. इस सीजन के पहले मैच में केकेआर के खिलाफ रोहित ने शानदार अर्धशतक लगाया था. उन्हें आउट करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को काफी राहत मिली होगी.

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 – केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 – रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर्स: मयंक मार्कंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार.

यह भी पढ़ें:  ‘वो सबको गलत साबित करेगा, उसे थोड़ा समय दो…’ माइकल क्लार्क का बड़ा बयान, CSK स्टार पर बोली खास बात

DC vs MI मैच में सेट होकर आउट हुए रोहित शर्मा तो गुस्से में आए नजर, दिया ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close