Sport : Deleep Trophy: 21 साल के दानिश मालेवर ने जड़ दिया शानदार शतक, मजबूत स्थिति में रजत पाटीदार की टीम #INA

Deleep Trophy: एशिया कप 2025 से पहले दलीप ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा. जबकि दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट के बीच खेला जा रहा है. इसी बीच सेंट्रल जोन के 21 साल के बल्लेबाज दानिश मालेवर में शानदार शतक जड़ दिया है. इसके अलावा टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने भी शतक लगाया है.
दानिश मालेवर ने लगाया शतक
सेंट्रल जोन पहले बल्लेबाजी करने उतरी. टीम के ओपनर आयुष पांडे सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद दानिश ने आर्यन जुयल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन आर्यन 100 गेंद पर 60 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए. इसके बाद दानिश मालेवर और कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और मजबूत स्थिति में पहुंचाया. दानिश मालेवर ने 139 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. खबर लिखे जाने तक वो दोहरे शतक के करीब हैं और 167 रन बनाकर खेल रहे हैं.
रजत पाटीदार ने जड़ा तूफानी शतक
इस मैच सेंट्रल जोन की कप्तानी कर रहे रजत पाटीदार ने भी शानदार शतक लगाया. पटीदार ने सिर्फ 80 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इसके बाद रजत पाटीदार ने सिर्फ 96 गेंदों पर 125 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए हैं. इस दौरान उन्होंने 130 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 21 चौके और 3 छक्के लगाए.
दानिश मालेवर ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जड़ा था शतक
दानिश मालेवर ने पिछली सीजन रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ के लिए शतक लगाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. उन्होंने उस मैच की पहली पारी में 285 गेंदों पर 153 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दूसरी पारी में शानदार फिफ्टी जड़ा था. उन्होंने 73 रनों की पारी खेली थी. फाइनल में विदर्भ ने केरल को हराकर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था.
यह भी पढ़ें: PKL 2025: क्रिकेट के बाद अब कबड्डी में भी दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, 14 साल के खिलाड़ी को आया बुलावा
यह भी पढ़ें: ‘मेरा बस एक ही सपना है वनडे विश्व कप जीतना’, मोहम्मद शमी ने 2027 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर दिया ये बयान
Deleep Trophy: 21 साल के दानिश मालेवर ने जड़ दिया शानदार शतक, मजबूत स्थिति में रजत पाटीदार की टीम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












