Sport : 'धोनी ने मेरी जगह ले ली…' वर्षों बाद छलका दिनेश कार्तिक का दर्द, बताया एमएस ने टीम इंडिया में कैसे किया उनको रिप्लेस? #INA

Dinesh Karthik on MD Dhoni : भारतीय क्रिकेट में एक समय ऐसा था, जब विकेटकीपर की कमी थी. ये दौर साल 2000 से लेकर 2005 तक का था. उन दिनों इंडियन क्रिकेट टीम के लिए राहुल द्रविड़ विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालते थे. राहुल टीम इंडिया के पार्ट टाइम विकेटकीपर थे. वो टीम में प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे थे. लेकिन टीम में कोई प्रमुख विकेटकीप नहीं होने के चलते उनके विकेट के पीछे दस्ताने पहनने पड़ रहे थे. इसके बाद टीम में पार्थिव पटेल, दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी की एंटी हुई. ये तीनों शानदार विकेटकीपर थे. लेकिन एमएस धोनी ही लंबे समय तक टीम के साथ बने रहे. बाकी पार्थिव और दिनेश कार्तिक की जगह चली गई.
टीम इंडिया में दिनेश कार्तिक उस दौर में सेटल हो गए थे लेकिन अचानक महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में आए और उन्होंने कार्तिक की जगह ले ली. अब दिनेश ने एक निजी पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया है कि, भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी जगह कैसे ली थी. उन्होंने इस दौर के बारे में खुलकर बात की जब धोनी से पहले वो टीम इंडिया में आए थे और फिर बाद में धोनी ने उनको रिप्लेस कर दिया. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
धोनी ने कैसे ली कार्तिक की टीम में जगह
दिनेश कार्तिक ने कहा कि, ‘हमारा क्रिकेट करियर जब शुरू हुआ तो, उस समय इंडिया में विकेटकीपर की बहुत कमी थी. राहुल द्रविड़ अपने करियर के आखिर में विकेटकीपिंग कर रहे थे. वो टीम में मुख्य बल्लेबाज थे लेकिन उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर खेलना पड़ रहा था. इसलिए सिस्टम एक सही लंबे समय के लिए विकेटकीपर ढूंढ रहा था. ऐसे में कुछ नाम थे उनके पास, जिनमें दीप दासगुप्ता, पार्थिव पटेल और मेरा नाम शामिल था’.
दिनेश कार्तिक ने आगे कहा कि, ‘मुझे इंडिया ए के साथ पहला मौका मिला और मैंने जिम्बाब्वे का दौरा किया. उस समय एमएस धोनी भी उस दौरे पर थे. मैं उस टीम में प्रमुख विकेटकीपर था और धोनी मेरा बैकअप थे. वहां से मुझे इंडिया के लिए चुना गया. मेरे जाने के बाद धोनी को इंडिया ए के लिए खेलने का मौका मिला. धोनी इंडिया, पाकिस्तान और केन्या के साथ ट्राई-सीरीज के लिए केन्या गए.
कार्तिक ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि, ‘उन्होंने सच में कमाल कर दिया और वहां पर शानदार प्रदर्शन किया. धोनी ने कुछ ही महीनों में टीम इंडिया की उसी वनडे टीम में मेरी जगह ले ली. वो एक छोटे से शहर से आकर, बिना डरे ताजगी के साथ खेले और बाकी सब इतिहास बना दिया. वह आगे बढ़े और कैसे बढ़े ये सब जानते हैं. बस वो शानदार है’.
🚨 Dinesh Karthik: “MS Dhoni replaced me in the same ODI squad within a couple of months.”🚨
DK on how MS Replaced him: India had a real dearth of wicketkeepers back then. Rahul Dravid was keeping wickets at the tail end of his career, so the system was searching for a proper… pic.twitter.com/rpgxWhRPI9
— Mahi Patel (@Mahi_Patel_07) July 29, 2026
कार्तिक के बाद हुआ था टीम में धोनी का डेब्यू
दिनेश कार्तिक ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भारत के लिए 5 सितंबर 2004 को किया था. वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 23 दिसंबर 2004 को किया. धोनी टीम में दिनेश कार्तिक के बाद आए और अपनी जगह पक्की कर ली, जिसके बाद दिनेश कार्तिक को जगह नहीं मिली.
कैसा रहा धोनी और कार्तिक का करियर
धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 17,266 रन बनाए और तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) मिलाकर कुल 538 मैच खेले हैं. वहीं दिनेश कार्तिक ने तीनों फॉर्मेट में कुल 180 मैच भारत के लिए खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3463 रन बनाए हैं.
ये भी पढें : ‘कोई भी सुरक्षित नहीं है, गौतम गंभीर भी…’ हरभजन ने टीम मैनेजमेंट पर बोली बड़ी बात, क्यों कहा- ‘करो या मरो वाला सिचुएशन’
'धोनी ने मेरी जगह ले ली…' वर्षों बाद छलका दिनेश कार्तिक का दर्द, बताया एमएस ने टीम इंडिया में कैसे किया उनको रिप्लेस?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,