Sport : नहीं मिला IPL 2026 खेलने के लिए NOC तो कोर्ट पहुंचा ये स्टार विदेशी खिलाड़ी, RCB टीम का है हिस्सा #INA

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआती 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं. सभी 10 टीमों ने एक-एक मुकाबले खेल लिए हैं. वहीं कई विदेशी खिलाड़ी ऐसे में जो अब तक अपनी फ्रेंचाइजी टीम से अब तक नहीं जुड़े हैं, जिसमें श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज नुवान तुषारा भी शामिल हैं, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं. नुवान तुषारा को आईपीएल 2026 खेलने के लिए अब तक श्रीलंका क्रिकेट से NOC नहीं मिली है, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया है और सभी को चौंका दिया है.
नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट से NOC के लिए कोर्ट का किया रुख
IPL 2026 में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को NOC देने के लिए पहले फिटनेस टेस्ट को पास करना अनिवार्य कर दिया था. नुवान तुषारा को श्रीलंका क्रिकेट की ओर से अब तक इसलिए एमओसी नहीं दिया गया है, क्योंकि वह फिटनेस टेस्ट को पास करने में नाकाम रहे हैं.
अब नुवान तुषारा ने अब श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के जिला न्यायालय में मामला दायर कर श्रीलंका क्रिकेट को NOC जारी करने का आदेश देने की मांग की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषारा के याचिका की सुनवाई 9 अप्रैल को होगी. स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर उन्हें जानबूझकर अनफिट करार देने का आरोप लगाया है. दलील दी है कि श्रीलंका क्रिकेट के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म हो गया था और वह इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें NOC नहीं दी जा रही है.
🚨 RCB STAR DRAGS SRI LANKA BOARD TO BOARD TO COURT 🚨
Nuwan Thushara said – “My contract ended on March 31, but SLC is blocking my NOC for IPL 2026 citing fitness! This is costing me my ₹1.6 Crore RCB contract. I have moved . court for justice!” 🤯pic.twitter.com/qarQsItBeA
— Sam (@Cricsam01) April 2, 2026
नुवान तुषारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की जताई इच्छा
नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट को इस बात की जानकारी दी थी कि वो अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. यानी अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं. ऐसे में फिटनेस टेस्ट में असफल होने के बाद भी NOC नहीं देने के चलते अब तुषारा ने कोर्ट का रुख किया है. श्रीलंका क्रिकेट ने किसी भी खिलाड़ी के नेशनल टीम में सेलेक्शन के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य कर रखा है. तुषारा ने अपने बयान में कहा कि उनकी फिटनेस का लेवल कभी भी कम नहीं पाया गया और श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें इस फिटनेस के साथ पहले भी खेलने की अनुमति दी थी.
1.6 करोड़ रुपये में RCB का हिस्सा बने थे नुवान तुषारा
बता दें कि नुवान तुषारा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने तुषारा को 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. पिछले सीजन उन्होंने आरसीबी के लिए एक मैच खेला था. इस मुकाबले में तुषारा ने 26 रन देकर 1 विकेट चटकाए थे. इससे पहले आईपीएल 2024 तक वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. नुवान तुषारा ने आईपीएल में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं और उसमें कुल 9 विकेट अपने नाम किए हैं.
आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी का स्क्वाड
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, नुवान थुशारा, रसिक सलाम, अभिनंदन सिंह , सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा.
यह भी पढ़ें: 19 वर्षीय से लेकर 27 तक, IPL 2026 के शुरुआत में इन 5 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका, कोई रहा हिट तो कोई फ्लॉप
नहीं मिला IPL 2026 खेलने के लिए NOC तो कोर्ट पहुंचा ये स्टार विदेशी खिलाड़ी, RCB टीम का है हिस्सा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









