Sport : वैभव सूर्यवंशी का ये कैच देखा क्या! गजब की फुर्ती दिखाकर लपकी गेंद, फिर ऐसे किया सेलिब्रेट #INA

Vaibhav Sooryavanshi Catch: तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए की टीम इस वक्त श्रीलंका में है. जहां, भारत, अफगानिस्तान और मेजबान श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है. इसका पहला मैच श्रीलंका ए और भारत ए के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की. इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भले ही बल्ले से कुछ खास न कर सके हो, लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान एक शानदार कैच लपका. आइए आपको वैभव के उस कैच का शानदार वीडियो दिखाते हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
वैभव सूर्यवंशी ने फुर्ती दिखाकर लपका शानदार कैच
15 साल के वैभव सूर्यवंशी भले ही श्रीलंका के साथ खेले गए ट्राई सीरीज के पहले मैच में बल्ले से कुछ खास न कर सके हो, लेकिन फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया. 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने अच्छी शुरुआत की और ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 93 रनों की पार्टनरशिप कर ली थी.
Double Trouble ft. Badoni ✌️
Two quick wickets from Ayush Badoni bring India ‘A’ roaring back into the contest 💥
Watch SL ‘A’ vs IND ‘A’ from the #TalentTVCup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV 📺 #SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia #SLvIND pic.twitter.com/wwG07Obs83
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 9, 2026
तभी आयुष बडोनी की गेंद पर अविष्का फर्नांडो के रूप में भारत को पहला विकेट मिला. अविष्का ने घुटने टेककर जोरदार स्वीप शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे स्क्वायर लेग पर खड़े वैभव सूर्यवंशी के पास चली गई. सूर्यवंशी जरा भी नहीं हिले और अंपायर के सामने आसानी से कैच लपक लिया. इस तरह बडोनी की गेंद और वैभव के कैच से भारत को पहली सफलता मिली थी.
पहले मैच में 14 रन बनाकर आउट हो गए थे वैभव
श्रीलंका ए के साथ खेले गए मुकाबले में हर किसी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुईं थी. सभी को उम्मीद थी कि वह एक बार फिर मैदान पर उतरेंगे और छक्के-चौकों झड़ी लगा देंगे. मगर, ऐसा नहीं हो सका, क्योंकि वह सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए. वैसे तो वैभव सूर्यवंशी ने चौके से खाता खोला था, लेकिन वह पारी को बड़ा नहीं कर पाए थे और 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्होंने 3 चौके लगाए थे.
What a way . kick off the #TriNationSeries! 💥
India A pull off a spectacular comeback with the ball . secure a thrilling 8-run victory against Sri Lanka A 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/nwKDTkg1ZY#SLAvINDA
📸 Credits: Sri Lanka Cricket pic.twitter.com/kSNXFOTIKH
— BCCI (@BCCI) June 9, 2026
अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?
श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में टीम इंडिया अब अपना दूसरा मुकाबला 11 जून को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ खेलने वाली है. इसका मतलब है कि अब 11 जून को 15 साल के वैभव सूर्यंवशी एक्शन में नजर आएंगे. एक बार फिर हर किसी की नजरें उनपर रहेंगी और सभी को उम्मीद रहेगी कि वह एक बड़ी पारी खेलें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएं. इस मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देख सकेंगे.
वैभव सूर्यवंशी की हो चुकी है टीम इंडिया में एंट्री
IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया से मेडेन कॉल-अप मिल चुका है. आयरलैंड और इंग्लैंड फिर एशियन गेम्स के लिए चुनी गई T20 टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल कर लिया गया है और अब हर किसी को उनके डेब्यू का इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि 15 साल के इस खिलाड़ी को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका कब मिलता है.
ये भी पढ़ें: क्या है बेन स्टोक्स का नाइटक्लब विवाद? जिसके चलते खत्म हो सकता है अब करियर… पढ़िए पूरी टाइमलाइन
वैभव सूर्यवंशी का ये कैच देखा क्या! गजब की फुर्ती दिखाकर लपकी गेंद, फिर ऐसे किया सेलिब्रेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,