Sport : 'उनकी पर्सनल लाइफ में दखल न दूं', विराट कोहली को लेकर जितेश शर्मा का बयान हुआ वायरल #INA

Jitesh Sharma On Virat Kohli: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बने विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया और आरसीबी को उसकी पहली ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई. जितेश को एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में भी शामिल किया गया है. हालांकि, इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम भी शेयर किया. अब जितेश ने कोहली के साथ खेलने और उनसे बातचीत के अनुभव को साझा किया है.
क्या बोले जितेश शर्मा?
आरसीबी में विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने को लेकर जितेश शर्मा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि कैसे वह सिर्फ कोहली से सिर्फ क्रिकेट की ही बात करते थे, ताकि उनकी पर्सनल लाइफ को डिस्टर्ब न करें.
जितेश ने कहा, ‘मैं एक छोटे शहर से हूं, जहां आप अपने सीनियर्स को बहुत सम्मान देते हैं. आप उनकी पर्सनल लाइफ में दखल नहीं देते. मेरे लिए, उनसे बात करना ही बहुत बड़ी बात है. मैं विराट भाई के कद को जानता हूं, इसलिए मैं कोशिश करता था कि उनकी पर्सनल लाइफ में दखल न दूं या उन्हें बेवजह परेशान न करूं, मैं उनसे केवल क्रिकेट के बारे में ही बात करता था. सम्मान के लिए मैं उनसे दूरी बनाए रखता था. मैं सिर्फ उनके साथ एक सार्थक बातचीत करना चाहता था.’
Jitesh Sharma about Virat Kohli saying that he wants . see Jitesh’s fun & raw version:
“I come from a small town, where you give lots of respect . your seniors. You don’t intrude in their personal space – For me, just talking . him is a big deal. I know Virat bhai’s stature,… pic.twitter.com/mHKuyIZ9sP
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 2, 2025
एशिया कप में खेलते दिखेंगे जितेश शर्मा
एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जितेश शर्मा को भी जगह मिली है और माना जा रहा है कि वह प्लेइंग-11 में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेलते नजर आ सकते हैं. वैसे तो स्क्वाड में संजू सैमसन भी हैं, लेकिन सैमसन एक ओपनर हैं और शुभमन गिल-अभिषेक शर्मा के ओपनिंग करने की ज्यादा उम्मीद है. इसलिए संजू को बेंच पर बैठना पड़ सकता है.
वहीं, जितेश एक अच्छे विकेटकीपर होने के साथ-साथ फिनिशर भी हैं, जिसकी टीम को जरूरत पड़ेगी. इसलिए जितेश शर्मा को संजू सैमसन से पहले अंतिम-11 में मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: ‘मेरी आदत नहीं है किसी के लिए हुक्का बनाऊं’, धोनी पर इरफान पठान का पुराना कमेंट हुआ वायरल
'उनकी पर्सनल लाइफ में दखल न दूं', विराट कोहली को लेकर जितेश शर्मा का बयान हुआ वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











