Sport : 'कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है', सीजफायर का उल्लंघन करने पर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़ #INA

Virender Sehwag on Pakistan: भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को सीजफायर पर सहमति जताई थी, लेकिन पाकिस्तान की पुरानी आदत है धोखा देना. इस बार भी पाकिस्तान ने वहीं किया. पाकिस्तान ने सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद इसका उल्लंघन कर किया है और जम्मू, सांबा और राजौरी में ड्रोन से हमले किए हैं. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है. अब इस पर पूरा देश गुस्से में है. भारतीय पूर्व क्रिकेटर्स भी पाकिस्तान की लताड़ लगा रहे हैं, जिसमें वीरेंद्र सहवाग भी शामिल हैं.
पाकिस्तान पर भड़के वीरेंद्र सहवाग
पाकिस्तान के सीजफायर का उल्लंघन के बाद वीरेंद्र सहवाग गुस्से से लाल हो गए. सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है” सहवाग का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं.
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) May 10, 2025
इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय सशस्त्र बलों की समर्थन में ट्वीट किया था, सहवाग ने लिखा था कि पाकिस्तान ने युद्ध का रास्ता चुना, जब उसके पास चुप रहने का मौका था. उन्होंने अपनी आतंकी संपत्तियों को बचाने के लिए युद्ध छेड़ दिया, यह उनके बारे में बहुत कुछ कहता है. हमारी सेनाएं सबसे उचित तरीके से जवाब देंगी, ऐसा तरीका जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा.
War has been chosen by Pakistan when they had an opportunity . keep quiet.
They have escalated . save it’s terrorist assets, speaks so much about them.
Our forces will reply in the most appropriate manner, a manner Pakistan will never forget.— Virrender Sehwag (@virendersehwag) May 8, 2025
भारत ने चलाया था ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आंतकी हमले में 22 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी. जिसके बाद भारत ने 6 और 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर मिशाइल दागे थे, जिसमें पाकिस्तान के कई आंतरी मारे गए. जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत के नागरिकों और सैन्य ठिकाने पर हमला किया, जिसको भारतीय डिफेंस सिस्टम ने नष्ट किया. इसके बाद भारतीय सेना ने रावलपिंडी, लाहौर, पेशावर, सरगोधा और सियालकोट समेत पाकिस्तान के कई इलाकों में कार्रवाई से भारी तबाही मची है.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: इस दिन से शुरू होगा आईपीएल 2025 का मैच? आज BCCI की मीटिंग में हो सकता है फैसला
यह भी पढ़ें: IPL 2025 में प्रचंड फॉर्म में चल रहा ये ओपनर इंग्लैंड दौरे पर ले सकता है रोहित शर्मा की जगह
'कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है', सीजफायर का उल्लंघन करने पर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












