Sport : Explainer: अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप से बाहर करने की पिटीशन पर 75 लाख हस्ताक्षर, जानें इस विवाद की असली वजह #INA

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. इस टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. कुछ कमजोर टीमों ने बड़ा उलटफेर किया, तो वहीं कुछ टीमों ने अपने खेल से सभी को हैरान किया है. हालांकि, फीफा वर्ल्ड कप विवादों से भी खुद को बचा नहीं पाया. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कई विवाद हुए, जिन्होंने दुनियाभर के फुटबॉल फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. इनमें से सबसे बड़ा विवाद अर्जेंटीना और मिस्र के बीच खेला गया राउंड ऑफ 16 का मैच था. इस मैच में रेफरी के फैसलों को लेकर काफी सवाल उठाए गए और सोशल मीडिया पर काफी हंगामा देखने को मिला. मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना का सामना दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा, लेकिन इस मैच से पहले अर्जेंटीना को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन पिटीशन अभियान भी चलाया जा रहा है. अर्जेंटीना को बाहर करने की मांग को लेकर इस पिटीशन पर 75 लाख से अधिक लोग साइन कर चुके हैं. दरअसल, अर्जेंटीना को लेकर काफी फैंस ने ऐसे आरोप लगाए हैं कि रेफरी उनका साथ दे रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस पिटीशन के पीछे का सच क्या है?
अर्जेंटीना को बाहर करने के लिए क्या 75 लाख लोगों ने किया साइन?
सोशल मीडिया पर अर्जेंटीना को बाहर करने के लिए एक ऑनलाइन प्राइवेट वेबसाइट पर पिटीशन बहुत तेजी से वायरल हुई है, जिस पर 75 लाख से अधिक लोगों के साइन होने का दावा किया गया है. लेकिन आपको बता दें कि यह दावा पूरी तरह से भ्रामक और एक तकनीकी धोखा है, क्योंकि इस पिटीशन का फीफा या किसी भी अन्य आधिकारिक फुटबॉल फेडरेशन से कोई संबंध नहीं है. अर्जेंटीना की टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी. यह टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मैच खेलेगी.
पिटीशन को साइन करने की क्या है वजह?
बता दें कि फीफा पर लगातार पक्षपात के आरोप लग रहे हैं. फैंस इसे लेकर काफी नाराज हैं और यही वजह है कि ऐसी कैंपेनिंग की जा रही है. इजिप्ट (मिस्र) और अर्जेंटीना के बीच खेला गया राउंड ऑफ 16 का मैच काफी विवादित रहा. फैंस ने तो इसे फीफा वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे विवादित फैसला बताया था. राउंड ऑफ-16 के मैच में अर्जेंटीना ने इजिप्ट के खिलाफ 2-0 से पिछड़ने के बाद आखिरी 13 मिनटों में 3 गोल करके 3-2 से रोमांचक जीत हासिल की थी. अर्जेंटीना ने इंजरी टाइम में गोल कर मैच को अपने नाम किया था. मोहम्मद सालाह पर हुए कथित फाउल के बावजूद अर्जेंटीना के विनिंग गोल को लीगल रखा गया. इतना ही नहीं, मोहम्मद सालाह को पेनाल्टी भी नहीं दी गई थी, जिसके बाद इजिप्ट के कोच होसाम हसन के साथ-साथ फैंस ने भी फीफा और रेफरी पर आरोप लगाते हुए मैच को फिक्स बताया था.
Online petitions calling for Argentina . be kicked out from the World cup
While another says Argentina should stay in the world cup
Websites: https://t.co/I9QYewAAtu vs https://t.co/4xWMyuK5Kn#argentinaout#argentinastays pic.twitter.com/iBlCfwuhA9— EmmaFx (@Emma_Fx1) July 14, 2026
किस बात को लेकर भड़के हैं फुटबॉल फैंस
अब अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर करने के लिए सोशल मीडिया पर जिस वेबसाइट पर कैंपेन चल रहा है, उसका नाम argentinaout.com है. इस कैंपेन का कहना है कि, फीफा और रेफरी हमेशा लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना की टीम का पक्ष लेते हैं. जब विनर पहले से ही फिक्स है, तो बाकी दुनिया मैच क्यों खेले? इस बात को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि फीफा ने दिसंबर में जो वर्ल्ड कप ड्रॉ प्रक्रिया बदली थी, उसकी वजह से अर्जेंटीना को सेमीफाइनल तक के लिए क्वालीफाई करने के लिए टॉप-10 रैंकिंग वाली किसी भी बड़ी टीम से मुकाबला नहीं हुआ.
आपको बता दें कि 75 लाख लोगों के साइन वाली इस कैंपेन पिटीशन की तकनीकी और मीडिया जांच में पोल खुल चुकी है. फैक्ट-चेकर्स और तकनीकी जानकारों ने इस argentinaout.com वेबसाइट के डेटा को पूरी तरह से फर्जी पाया है. जानकारों के मुताबिक, वेबसाइट के सोर्स कोड में एक ऑटोमैटिक काउंटर सेट किया गया है, जो बिना किसी इंसानी हस्ताक्षर के भी हर सेकंड अपने आप नंबर बढ़ाता जा रहा है. प्रामाणिक प्लेटफॉर्म जैसे Change.org पर साइन करने के लिए अपके नाम, ईमेल और वेरिफिकेशन की जरूरत होती है. लेकिन इस फर्जी वेबसाइट पर बिना किसी जानकारी या पहचान के सिर्फ एक क्लिक से कोई भी आंकड़े को बढ़ा सकता है.
अर्जेंटीना को बाहर करने के लिए पिटीशन वाला वेबसाइट है फेक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के ‘रीडर कॉन्टेक्स्ट’ (Community Notes) ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए चेतावनी दी है कि यह वेबसाइट मैनिपुलेटेड’ (फेक) है. यानी इसका फीफा या किसी भी फुटबॉल फेडरेशन से कोई लेना-देना नहीं है. ऐसे में इसका असर अर्जेंटीना की टीम पर नहीं पड़ेगा. फीफा वर्ल्ड कप में कुछ भी तय करने और आखिरी फैसला लेने का अधिकार सिर्फ फीफा के पास ही अधिकार है. अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने भी इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा था कि आज के समय में VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) के दौर में इस तरह का पक्षपात करना पूरी तरह से नामुमकिन है. बता दें कि उस मैच में VAR पर भी पक्षपात के आरोप लगे थे.
𝟒𝟎 𝐘𝐄𝐀𝐑𝐒 𝐋𝐀𝐓𝐄𝐑 ⏰
Tonight, Argentina and England meet again in a World Cup semi-final… in a rematch of one of the most iconic games in football history 📖🖊️
Back in 1986, Diego Maradona inspired Argentina . a 2-1 victory with the Hand of God and one of the most… pic.twitter.com/mCICenLVpT
— 433 (@433) July 15, 2026
भारत में 16 तारीख की रात में खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार 16 तारीख की रात को 12:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होगी. आज जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में जाएगी, जहां उसका सामना स्पेन से होगा. बता दें कि पहले सेमीफाइनल मैच में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. अब देखना दिलचस्प होगा कि डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब होती है या नहीं.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दूसरे वनडे के लिए हो सकता है बड़ा बदलाव, क्या इस अहम खिलाड़ी को होना पड़ेगा बाहर?
Explainer: अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप से बाहर करने की पिटीशन पर 75 लाख हस्ताक्षर, जानें इस विवाद की असली वजह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,