Sport : EXPLAINER: ड्रॉ हुआ पहला टेस्ट, तो क्या WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? समझिए कितना होगा नुकसान #INA

EXPLAINER: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है. जहां, दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. गॉल टेस्ट के शुरुआती दो दिन बारिश ने काफी खलल डाला, जिसके चलते महज 116 ओवर का खेल ही हो सका था. इतना ही नहीं आगे भी गॉल में बारिश की संभावना है, जिसके चलते भारत-श्रीलंका के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने की संभावना बनने लगी है. मगर, यदि ये टेस्ट ड्रॉ होता है, तो भारत की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी और WTC फाइनल की संभावनाओं पर असर पड़ेगा.

बारिश ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के शुरुआती 2 दिनों का खेल बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ. नतीजा ये रहा कि जहां, 180 ओवर का खेल हो सकता था, वहां सिर्फ 116 ओवर का ही खेल हो सका. ऐसे में अब गॉल टेस्ट में अगर आगे भी बारिश आती है और मैच रुकता है, तो यकीनन इसके ड्रॉ के चांसेस बन जाएंगे, जो टीम इंडिया को कभी गवारा नहीं होगा.

ड्रॉ क्यों नहीं चाहता भारत?

टीम इंडिया कभी नहीं चाहेगी कि श्रीलंका के साथ खेले जा रहे दोनों मैचों में से कोई भी मैच ड्रॉ पर खत्म हो. दरअसल, टीम इंडिया को अगर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है, तो उसे हर हाल में गॉल में जीत दर्ज करनी होगी. यदि मैच ड्रॉ पर खत्म होता है, तो टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइल में पहुंचने की उम्मीद को चोट पहुंचेगी. यही वजह है कि भारत इसे ड्रॉ पर खत्म होता नहीं देखना चाहेगा.

ड्रॉ हुआ तो बढ़ेंगी मुश्किलें

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम में पांचवें स्थान पर है. टीम इंडिया ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैच में हार का सामना किया है और 1 मैच ड्रा हुआ है. भारत के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और 48.15 PCT है. इस तरह टीम इंडिया पांचवें नंबर पर है, वहीं श्रीलंका टीम 20 प्वॉइंट्स और 41.67 PCT के साथ पांचवें स्थान पर है.

ICC नियमों के अनुसार, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंडर एक टेस्ट मैच जीतने पर 12 और ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार अंक मिलते हैं. मैच से पहले भारत के 9 मैचों में 52 प्वाइंट्स हैं, जबकि उसका प्वाइंट्स प्रतिशत 48.15% है और टीम गिल फिलहाल पांचवें नंबर पर है. गॉल टेस्ट अगर किसी भी पहलू से ड्रा होता है तो भारत के WTC में 10 मैचों के साथ (52+4) 56 प्वाइंट्स हो जाएंगे. लेकिन उसका प्वाइंट्स प्रतिशत 48.15% से गिरकर 46.67 प्रतिशत हो जाएगा. टीम इंडिया की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उसकी पांचवीं पायदान बरकरार रहेगी. 

भारत को WTC के इस संस्करण में कितने मैच खेलने हैं?

भारतीय क्रिकेट टीम को 2025-27 वाले संस्करण में अभी कुल 9 मैच और खेलने हैं. टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी और 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलेगी. ऐसे में भारत के पास इस संस्करण में अभी 9 मैच खेलने हैं, जिसके बाद ही फैसला होगा कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचेगी या नहीं.

कैसे फाइनल में पहुंच सकता है भारत?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2025-27 में भारतीय क्रिकेट टीम को 9 मुकाबले खेलने हैं और एक मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी है. अगर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचना है, तो कोशिश करनी होगी कि वह सभी मैच जीते, ताकि दूसरी टीमों पर निर्भर न रहना पड़े. इतना ही नहीं अगर टीम इसमें से 7 मैच जीतने में कामयाब होती है, तो टीम इंडिया को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. टीम इंडिया 8 मुकाबले जीत लेती है तो उसका पीसीटी 68.5 हो जाएगा और टीम इंडिया अपने बाकी सभी 9 मुकाबले जीत जाती है तो उसका पॉइंट्स परसेंट 74.1 हो जाएगा और उसके फाइनल में जाने की दावेदारी प्रबल हो जाएगी.

WTC फाइनल की उम्मीदों को लगेगा झटका

श्रीलंका के साथ खेला जा रहा गॉल टेस्ट अगर ड्रॉ होता है, तो ये टीम इंडिया के लिए WTC Final खेलने की उम्मीदों के लिए बड़ा झटका साबित होगा क्योंकि उसके फाइल में खेलने के समीकरण मुश्किल हो जाएंगे. नतीजा यह होगा कि टीम गिल को फाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे.  ड्रॉ की स्थिति में भारत अपने दम पर आसानी से कट-ऑफ PCT (आमतौर पर 60% से ऊपर) हासिल करने की स्थिति से दूर होने लगेगा और उसे ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका व न्यूजीलैंड जैसी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है.

कैसा रहने वाला है चौथे और पांचवें दिन गॉल का मौसम?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन बारिश हुई, जिसके चलते सिर्फ 116 ओवर का खेल ही हो पाया था. अब आइए जानते हैं कि चौथे दिन और पांचवें दिन गॉल के मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है. जहां, मंगलवार को 56% बारिश की संभावना है, तो वहीं बुधवार को 57% बारिश के चांसेस हैं. यहां देखिए दोनों दिन कैसा मौसम रहेगा:-

चौथा दिन: बारिश की संभावना 56%, तापमान 30 डिग्री से 28 डिग्री तक, हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%

पांचवां दिन: बारिश की संभावना 57%, तापमान 30 डिग्री से 26 डिग्री तक, हवा 26 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%

यहां देखें ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया97208477.78%
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड64114072.22%
4बांग्लादेश53114066.67%
5भारत94415248.15%
6श्रीलंका41121641.67%
7 इंग्लैंड134813824.36%
8पाकिस्तान6240422.22%
9वेस्टइंडीज12282420.83%

ये भी पढ़ें: कमाल की शुरुआत! पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने भारत को ऐसे दिलाई सफलता, बैकफुट पर श्रीलंका

EXPLAINER: ड्रॉ हुआ पहला टेस्ट, तो क्या WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? समझिए कितना होगा नुकसान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button