Sport : Explainer: क्रिकेट में कब और क्यों दिए जाते हैं पेनल्टी के 5 रन? उदाहरण के साथ समझें पूरा नियम #INA

What are 5 penalty runs : क्रिकेट का खेल काफी पुराना है. इस खेल के लिए बहुत सारे नियम है, जो अलग-अलग और आए दिन लागू किए जाते हैं. क्रिकेट के कई नियम ऐसे है, जिनके बारे में कई क्रिकेट फैंस को कुछ भी पता नहीं होता है. इन नियमों को विस्तार से समझने के लिए इनका पूरा गणित जानना होता है. इस गणित को जानकर ही आप समझ सकते हैं कि कौन सा नियम क्या कहता है और क्रिकेट के मैदान पर इसका इस्तेमाल कब, क्यों और कैसे किया जाता है.
आज हम आपको क्रिकेट के मैदान से जुड़े एक ऐसे ही नियम के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में आपका जानना काफी ज्यादा जरूरी है. तो हम आपको जिस नियम के बारे में बताने वाले हैं, वो क्रिकेट में दिए जाने वाले 5 पेनल्टी रन के बारे में है. क्रिकेट में 5 पेनल्टी रन क्या होता है, ये कब और क्यों दिया जाता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
क्या है 5 पेनल्टी रन
5 पेनल्टी रन क्रिकेट में एक सजा है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाली टीम को दी जाती है. ये सजा क्रिकेट में सबसे बुरी है, क्योंकि आज कल के समय में 1-1 रन क्रिकेट में मैदान पर जरूरी होता है. ऐसे में 5 रन विरोधी टीम को मुफ्त में देना किसी भी तरह से उचित नहीं हैं. क्रिकेट में 5 रन की पेनल्टी का नियम खेल के नियमों के अनुसार अनुचित या अवैध गलतियों के लिए विरोधी टीम पर लगाया जाता है.
ये एक दंड है, जो टीम को गलती के बाद उठाना पड़ता है. क्रिकेट में अनुचित और अवैध गलती करने के लिए विपक्षी टीम को 5 अतिरिक्त रन दिए जाते हैं. इस रनों को पारी के स्कोर में जोड़ दिया जाता है. ये पांच पेनल्टी रन कब और किस कंडीशन में विरोधी टीमों को दिए जाते हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
किस-किस स्थितियों में दिए जाते हैं 5 पेनल्टी रन
क्रिकेट में 5 पेनल्टी रन अलग-अलग तरीके से दिए जाते हैं. इस नियम की शुरुआत को क्रिकेट में 18वीं शताब्दी से माना जाता है. उस समय जब फील्डर गेंद को टोपी से रोक लेता था. तब जाकर उसे पेनल्टी के 5 रन दिए जाते थे. अब क्रिकेट में 5 पेनल्टी रन अलग-अलग मामलों में दिए जाते थे. तो आइए किस किस स्थिति में 5 पेनल्टी रन दिए जाते हैं. आइए जानते हैं.
बल्लेबाज पक्ष द्वारा अपराध
क्रिकेट में 5 पेनल्टी रन बल्लेबाज पक्ष द्वारा किए गए अपराध के कारण भी दिए जाते हैं. इसमें बल्लेबाजों के द्वारा समय बर्बाद करना, सुरक्षित क्षेत्र में दौड़ना, जानबूझकर रन नहीं लेगा, बल्लेबाजों द्वारा गेंद को नुकसान पहुंचाना और मैच पिच पर अभ्यास करने जैसे नियमों को बल्लेबाजी टीम के द्वारा तोड़ने पर पेनल्टी के 5 रन बल्लेबाजी टीम पर लगाए जाते हैं.
बल्लेबाज अगर मैच के दौरान समय बर्बाद कर रहे हैं और कोई भी बहाना लगाकर बॉल को खेल नहीं रही हैं, बल्कि गेंदबाज को बार-बार बॉलिंग करने से रोकते हैं तो पेनल्टी के 5 रन बन सकते हैं.
बल्लेबाज अगर रन लेते समय पिच के सुरक्षित क्षेत्र में जानबूझकर भागते हैं. ऐसा वो बार बार करते हैं और अंपायर की वॉर्निंग पर भी बल्लेबाज बार-बार ऐसा करते हैं तो ऐसी कंडीशन में पेनल्टी के पांच रन दिए जाते हैं.
बल्लेबाजी के दौरान बल्लेबाज अगर जानबूझकर रन नहीं लेता है. वो अपने साथी खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं देता है और खुद ही खेलता रहता है. ऐसे में जब अंपायर को लगता है कि ये बार-बार हो रहा है तो अंपायर पेनल्टी के पांच रन दे सकता है.
एससीसी के नियम 18.5 के मुताबिक खेल के किसी भी चरण में बल्लेबाज को जानबूझकर कम रन लेने की मनाही है. ऐसे में फैसला अंपायर के विवेक पर निर्भर करेगा कि बल्लेबाज ने वास्तव में जानबूझकर कम रन लिए थे या नहीं.
बल्लेबाज अगर बॉल को जानबूझकर किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाते है, यानी की बॉल टेंपरिंग करते हैं तो उन पर 5 रनों की पेनल्टी लगाई जा सकती है.
इसके अलावा मैच से पहले जिस पिच पर मुकाबला खेला जाने वाला है. उस पर खिलाड़ी अभ्यास करते हैं तो 5 पेनल्टी रन दिए जाते हैं. ऐसा करना पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी हो सकती है.
गेंदबाज पक्ष द्वारा अपराध
क्रिकेट में फील्डिंग करने वाली यानी गेंदबाजी करने वाली टीम को अलग-अलग प्रकार से 5 पेनल्टी रन की सजा दी जा सकती है. इसमें गेंद का हेलमेट से टकराना, बैटिंग टीम का समय बर्बाद करना, अवैध फील्डिंग, फील्डर का बिना अनुमति के वापस लौटना, गेंद से छेड़छाड़, बल्लेबाजों को जानबूझकर भटकना और फील्डर द्वारा पिच को नुकसान पहुंचाने जैसी अन्य गलतियों के लिए 5 पेनल्टी रन दिए जाते हैं.
फील्डिंग के दौरान गेंद फील्डिंग टीम द्वारा रखे हुए हेलमेट में जाकर अगर लग जाती है तो विरोधी टीम को 5 पेनल्टी रन दिए जाते हैं. जैसे विकेटकीपर ने अपने पीछे हेलमेट रखा और गेंद उससे टकरा गई तो 5 पेनल्टी रन दिए जाएंगे.
फील्डिंग के दौरान अगर बैटिंग टीम का फील्डिंग टीम के द्वारा समय जानबूझकर बार-बार बर्बाद किया जा रहा है तो फील्डिंग टीम पर 5 पेनल्टी के रन लगेंगे और बल्लेबाजी टीम को मुफ्त के 5 रन दे दिए जाएंगे.
कोई भी फील्डर अगर अवैध फील्डिंग करता है यानी कि बॉल को रोकने के लिए अपने शरीर, कपड़ों या उपकरणों के किसी भी हिस्से का उपयोग करता है, जैसे, टोपी, तौलिया चश्मा आदि तो टीम पर 5 पेनल्टी रन लगा दिए जाते हैं.
फील्डिंग के दौरान मैदान पर क्षेत्ररक्षण कर रहा कोई भी फील्डर बगैर अंपायर या टीम को सूचित किए बगैर मैदान से बाहर यानी वापस लौट जाता है तो फील्डिंग टीम पर 5 पेनल्टी रन लगा दिए जाते हैं.
इसके अलावा अगर फील्डिंग टीम बॉल के साथ छेड़छाड़ कर उसका आकार बदलने का काम करती है, तो ये बॉल टेंपरिंग की घटना मानी जाएगी. ऐसे में 5 पेनल्टी रन फील्डिंग टीम पर लगेंगे और बॉल टेंपरिंग करने वाले खिलाड़ियों को सख्त सजा मिलेगी.
इसके द्वारा अगर फील्डिंग टीम के खिलाफ बल्लेबाजों का समय जानबूझकर बर्बाद कर कर रहे और बल्लेबाजों का ध्यान बार-बार भटकाने का काम कर रहे हैं तो पेनल्टी के 5 रन टीम पर लगा दिए जाएंगे.
इसके साथ ही बल्लेबाजी के दौरान अगर फील्डिंग टीम के खिलाड़ियों की ओर से पिच को नुकसान पहुंचाया जाता है और वो जानबूझकर ये काम करते है तो उन पर 5 पेनल्टी रन लगा दिए जाते हैं.
ज्यादातर फील्डिंग टीम पर लगती है 5 रनों की पेनल्टी
क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी टीम के द्वारा बहुत कम गलतियां देखने को मिलती है. बल्लेबाजी टीम सिर्फ जानबूझकर समय बर्बाद करना और खेल में थोड़ी देर की बाधा डालने का काम ही करती है. लेकिन फील्डिंग टीम की ओर से ज्यादातर गलतियां की जाती हैं. इसमें गेंद से छेड़छाड़, अवैध फील्डिंग, पिच को नुकसान पहुंचाना या जानबूझकर ध्यान भटकाना जैसे फील्डिंग नियमों का उल्लंघन करना शामिल है. ऐसे में फाल्डिंग टीम पर 5 पेनल्टी रन ज्यादा लगाए जाते हैं.
ये भी पढ़ें : ‘वो हॉलीवुड या बॉलीवुड स्टार से बड़ा बनेगा…’ ललित मोदी ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, कहा- ‘ये मेसी से भी आगे जाएगे’
Explainer: क्रिकेट में कब और क्यों दिए जाते हैं पेनल्टी के 5 रन? उदाहरण के साथ समझें पूरा नियम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,