Sport : FIFA WORLD CUP 2026: टूटा बेल्जियम का सपना, 16 साल बाद स्पेन ने बनाई सेमीफाइनल में एंट्री, रोमांच से भरा रहा मैच #INA

FIFA WORLD CUP 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए सेमीफाइनल की ओर बढ़ रहा है. क्वार्टरफाइनल मैच में स्पेन और बेल्जियम के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें आखिरी मिनट में गोल करके स्पेन ने बाजी मारी और 16 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंच गई है. वहीं, बेल्जियम की टीम का सपना यहीं टूट गया है. अब फाइनल मैच में स्पेन का सामना फ्रांस से होगा, जो यकीनन एक धमाकेदार मैच होने वाला है.
स्पेन ने आखिरी में जाकर मारी बाजी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. लॉस एंजिलिस स्टेडियम में हुए इस मैच में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. स्पेन ने 30वें मिनट में फाबियन रुइज़ के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन बेल्जियम ने 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे के गोल की बदौलत बराबरी कर ली.
Full-time: Spain 𝟐-𝟏 Belgium
SPAIN ARE THROUGH TO THE WORLD CUP SEMI-FINALS WHERE THEY’LL FACE FRANCE! 🇪🇸⚔ pic.twitter.com/kXLKltn1ti
— BarçaTimes (@BarcaTimes) July 10, 2026
इसके बाद दोनों टीमों ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन निर्णायक पल 88वें मिनट में आया, जब मिकेल मेरिनो ने गोल दागकर स्पेन को 2-1 की बढ़त दिला दी. बेल्जियम ने अंतिम मिनटों में बराबरी की भरपूर कोशिश की, लेकिन स्पेन की मजबूत रक्षापंक्ति ने उसे सफल नहीं होने दिया. इस जीत के साथ स्पेन ने लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना फ्रांस से होगा. वहीं, बेल्जियम का टूर्नामेंट में सफर क्वार्टर फाइनल पर समाप्त हो गया।
Mikel Merino winner goal vs Belgium | Spain 🇪🇸 Vs Belgium 🇧🇪 | 2026 FIFA World Cup#FIFAWorldCup #ESPBEL pic.twitter.com/dhOupf8yD6
— Football Extra Clips (@Tekkerzball) July 10, 2026
फ्रांस के साथ खेला जाएगा फाइनल मैच
फीफा वर्ल्ड कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. सेमीफाइनल मुकाबलों में अब तक फ्रांस और स्पेन ने अपनी जगह पक्की कर ली है. क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से और स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया है. अन्य सेमीफाइनल टीमों की तस्वीर इंग्लैंड vs नॉर्वे और अर्जेंटीना vs स्विट्जरलैंड के क्वार्टर फाइनल मैचों के बाद साफ होगी. आपको बता दें, सेमीफाइनल में स्पेन का सामना फ्रांस से होने वाला है.
ये भी पढ़ें: ‘इंग्लैंड में खेलना IPL में खेलने जैसा थोड़ी है…’, पूर्व भारतीय कप्तान ने सबके सामने टीम इंडिया को बताई उसकी कमजोरी
FIFA WORLD CUP 2026: टूटा बेल्जियम का सपना, 16 साल बाद स्पेन ने बनाई सेमीफाइनल में एंट्री, रोमांच से भरा रहा मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,