Sport : FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन, अर्जेंटीना को हराकर जीता दूसरा खिताब #INA

FIFA World Cup 2026: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल ट्रॉफी अपने नाम कर ली. फाइनल मुकाबले में स्पेन ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया. न्यूयॉर्क में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले का फैसला सेकेंड हाफ के खेल के बाद हुआ. स्पेन की जीत के हीरो सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी फेरान टॉरेस रहे, जिन्होंने मैच के 106वें मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को चैंपियन बना दिया. इस जीत के साथ स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता.
पहले हाफ में नहीं हुआ कोई गोल
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. स्पेन ने शुरुआती मिनटों में गेंद पर अच्छा नियंत्रण रखा और लगातार हमले किए. हालांकि अर्जेंटीना के मजबूत डिफेंस ने उसके सभी प्रयास नाकाम कर दिए. दूसरी ओर अर्जेंटीना ने भी जवाबी हमला किया. लियोनल मेसी ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन स्पेन के डिफेंस ने उन्हें सफल नहीं होने दिया. दोनों टीमें पहले हाफ में गोल नहीं कर सकीं और स्कोर 0-0 रहा.
Spain and Argentina are headed . extra time. ⏱️#FIFAWorldCup pic.twitter.com/9niLV3DvPE
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026
एक्स्ट्रा टाइम में चमके फेरान टॉरेस
दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सका. तय 90 मिनट के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया. पहले एक्स्ट्रा टाइम में भी स्कोर बराबर रहा. इसके बाद 106वें मिनट में स्पेन के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी फेरान टॉरेस ने बॉक्स के अंदर से शानदार बाएं पैर का शॉट लगाया, जो सीधे गोल में चला गया. यही गोल मैच का फैसला साबित हुआ. इसके बाद स्पेन ने मजबूत डिफेंस के दम पर अर्जेंटीना को वापसी का मौका नहीं दिया.
Andrés Iniesta in 2010. Ferran Torres in 2026.
Two golden Spain moments in the #FIFAWorldCup Final ⌚️ pic.twitter.com/mMsVI0Y6EI
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026
पूरे मैच में स्पेन का रहा दबदबा
पूरे मुकाबले में स्पेन का प्रदर्शन शानदार रहा. टीम ने लगातार अर्जेंटीना के गोल पर हमले किए. स्पेन ने मैच में कुल 20 शॉट लगाए, जिनमें से 10 निशाने पर रहे. एक गोल फाउल के कारण रद्द भी कर दिया गया. दूसरी ओर अर्जेंटीना पूरे मैच में स्पेन के गोल पर प्रभावी हमला नहीं कर सकी. आखिरी मिनटों में उसे कुछ मौके जरूर मिले, लेकिन कोई भी शॉट निशाने पर नहीं रहा.
यह भी पढ़ें- Japan Open 2026: पीवी सिंधु ने किया कारनामा! जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं
मेसी का सपना टूटा, स्पेन ने दोहराया 2010 का इतिहास
इस हार के साथ अर्जेंटीना का लगातार दूसरा और कुल चौथा विश्व कप जीतने का सपना टूट गया. लियोनल मेसी भी अपने करियर का एक और विश्व कप जीतने में सफल नहीं हो सके. वहीं स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया.
President Trump and FIFA President Gianni Infantino present the FIFA World Cup trophy . Spain after its 1-0 extra-time victory over Argentina in the 2026 World Cup final.
Ferran Torres scored the decisive goal in extra time as Spain captured its second men’s FIFA World Cup… pic.twitter.com/HFDd8mb3eC
— Fox . (@FoxNews) July 19, 2026
खास बात यह रही कि 2010 की तरह इस बार भी स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में किया गया एकमात्र गोल करके विश्व कप जीता. इसके साथ ही स्पेन ने 60 साल पहले विश्व कप में अर्जेंटीना से मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया और एक यादगार जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ मिलेगा खास तोहफा, पहली बार चैंपियन खिलाड़ियों को पहनाई जाएगी गोल्ड रिंग
FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन, अर्जेंटीना को हराकर जीता दूसरा खिताब
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,