Sport : तो इस वजह से BCCI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नहीं चुना कोई रिजर्व प्लेयर्स, हो गया खुलासा #INA

T20 World Cup 2026: बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है. शुभमन गिल को टीम में शामिल नहीं किया है. वहीं लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है. हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि सेलेक्टर्स ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए कोई रिजर्व प्लेयर्स का ऐलान नहीं किया है.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्यों नहीं रखा गया रिजर्व प्लेयर्स?
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान किया जा रहा तो उस दौरान प्रेस कॉनफ्रेंस में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि आखिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोई रिजर्व प्लेयर क्यों नहीं चुना गया है. BCCI सचिव ने कहा कि चूकी यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा, इसलिए वो किसी स्टैंडबाय प्लेयर का नाम नहीं बताया चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Sanju Samson: ‘रंग फीके नहीं…’, T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुने जाने पर संजू सैमसन का आया रिएक्शन, कही ये बात
भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. जरूरत पड़ने पर किसी भी वक्त टीम में खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है. विदेश में होने की वजह से यहां से खिलाड़ियों को भेजने में काफी वक्त लग जाता है. इसी वजह से अभी रिजर्व प्लेयर्स का ऐलान नहीं किया गया है.
पिछली बार ये रहे थे रिजर्व प्लेयर्स
पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 USA और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला गया था. तक शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान और खलील अहमद को रिजर्व प्लेयर्स के रूप में चुना गया था, लेकिन इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोई रिजर्व खिलाड़ी नहीं रखा गया है. जरूरत पड़ने पर उसी समय किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर).
यह भी पढ़ें: Ishan Kishan: ईशान किशन को क्यों मिली 2 साल बाद सीधे T20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह? आंकड़ें देख समझ जाएंगे
तो इस वजह से BCCI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नहीं चुना कोई रिजर्व प्लेयर्स, हो गया खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












