Sport : गौतम गंभीर की होगी छुट्टी, टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे वीवीएस लक्ष्मण, एशियन गेम्स में भारत को दिला सकते हैं गोल्ड #INA

VVS Laxman : वीवीएस लक्ष्मण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. इस खबर ने सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. इस खबर की मानें तो, भारत के पूर्व क्रिकेटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच बन सकते हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि, क्या उनके पसंदीदा कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर की टीम इंडिया के हेड कोच के पद से छुट्टी हो जाएगी.
तो ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है. क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वीवीएस लक्ष्मण को सिर्फ एशियाई खेल 2026 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाने वाले हैं. एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम लक्ष्मण की कोचिंग में खेलती हुई नजर आ सकती है. वहीं भारत अपनी बी टीम एशियन गेम्स में भेजने की तैयारी कर रहा हैं. ऐसे में लक्ष्मण जिम्बाब्वे के तरह उस टीम को भी लीड़ करेंगे.
वीवीएस लक्ष्मण बनेगे भारत के हेड कोच
दरअसल, पीटीआई के कुशान सरकार की एक रिपोट के मुताबकि, एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के प्रमुख कोच बनेंगे. गौतम गंभीर भारत के साथ एशियन गेम्स में नहीं जाएंगे, क्योंकि उस समय भारत वेस्टइंडीज के साथ वनडे और टी20 सीरीज भी खेल रहा होगा. ऐसे में भारत की बी टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण एशियन गेम्स में लिए जापान जाएंगे.
🚨 Vvs Laxman will be the Head Coach of Indian team in the Asian Games 2026. [Kushan Sarkar] pic.twitter.com/3zE7ArcWWb
— HIMANI 🐥 (@himanii_68) September 3, 2026
वीवीएस लक्ष्मण दिलाएंगे भारत को गोल्ड मेडल
आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम ने रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में पिछले एशियन गेम्स में भारत को फाइनल मैच में जीत दिलाकर गोल्ड मेडल दिलाया था. अब एक बार फिर से बतौर कोच वीवीएस लक्ष्मण इंडियन क्रिकेट टीम को गोल्ड मेडल दिलाना चाहेंगे. उनके पास सुनहरा मौका होगा कि भारतीय टीम को फाइनल में जीत दिलाए और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लें. वो पिछले एशियन गेम्स में भी भारत को गोल्ड दिला चुके हैं.
🚨 VVS LAXMAN AS HEAD COACH 🔥
– Laxman will be the Head Coach of Indian team in the Asian Games 2026. [Kushan Sarkar] pic.twitter.com/LoCuW9qwhz
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 3, 2026
लक्ष्मण का बतौर कोच टीम इंडिया के लिए कार्यकाल
भारत के लिए वीवीएस लक्ष्मण का कार्यकाल बतौर कार्यवाहक कोच अब तक अच्छा रहा है. लक्ष्मण की लीडरशिप में भारत ने द्विपक्षीय सीरीज में न्यूजीलैंड को 1-0 से टी20 सीरीज जीती लेकिन वनडे में 1-0 से हार गई. उन्होंने साल 2022 आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 2-0 से जीत दिलाई थी. इसके बाद आयरलैंड दौरा 2022में एशिया कप खेला लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए. इसके बाद 2023 में एशियाई खेलों में हिस्सा लिआ और स्वर्ण पदक जीता था. लक्ष्मण ने 2024 में जिम्बाब्वे में 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 4-1 से जीत दिलाई थी.
लक्ष्मण अब तक कुल हेड कोच के रूप में टीम इंडिया के 8 द्विपक्षीय सीरीज खेल चुके हैं. इसमें से दो मल्टी टीम इवेंट में थे. वो अब तक 10 असाइनमेंट में से 8 में से टीम इंडिया को जीत दिला चुके हैं. जब राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं. इस दौरान भारत को जीत दिलाई है. जिम्बाब्वे को 2022 में वनडे में 3-0, साउथ अफ्रीका को 2024 में टी20 सीरीज में 3-1, ऑस्ट्रेलिया के साथ 2023 में टी20 में 4-1, जिम्बाब्वे के साथ 2024 टी20 में 4-1 और अब 2026 में 3-0 से जीत दर्ज की.
🚨 VVS LAXMAN TO COACH INDIA AT 2026 ASIAN GAMES 🇮🇳
― VVS Laxman will lead India at the Asian Games in Japan.
― Gautam Gambhir will handle the senior team during the busy calendar.
― Laxman previously guided India . Asian Games gold in 2023. pic.twitter.com/H6ZFsbyEmq
— Puneet Awasthi (@PuneetA77622712) September 3, 2026
वीवीएस लक्ष्मण का क्रिकेट करियर
| प्रारूप | अवधि | मैच | पारियां | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंदें | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 1996–2012 | 134 | 225 | 34 | 8781 | 281 | 46.0 | 17785 | 49.4 | 17 | 56 |
| वनडे | 1998–2006 | 86 | 83 | 7 | 2338 | 131 | 30.8 | 3282 | 71.2 | 4 | 10 |
ये भी पढ़ें : ‘ये हमेशा से मेरे खून में है…’ तिलक वर्मा का बयान क्यों हुआ वायरल, जानिए ऐसा क्या कह दिया जो लोग हो गए पागल
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी, टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे वीवीएस लक्ष्मण, एशियन गेम्स में भारत को दिला सकते हैं गोल्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,