Sport : GG vs MI: गुजरात ने मुंबई को दिया 168 का लक्ष्य, गार्डनर और वेयरहैम ने खेली शानदार पारी #INA

GG vs MI: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) का 19वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर, जोर्जियां वेयरहैम और अनुष्का शर्मा ने शानदार पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 के स्कोर तक पहुंचाया.  

अनुष्का शर्मा ने खेली शानदार पारी 

इस मैच में गुजरात जायंट्स के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए बैथ मूनी और सोफी डिवाइन आईं. मूनी 5 और डिवाइन 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. टीम के लिए अनुष्का शर्मा ने 31 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली. उनको अमेलिया कर ने पवेलियन की राह दिखाई. 

एश्ले गार्डनर ने बनाए 46 रन 

टीम के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर ने शानदार पारी खेली. उन्होंने तब टीम के लिए रन बनाए, जब उनकी टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. गार्डनर ने 28 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 46 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौट गईं. उनको अमेलिया कर ने स्टंप आउट कराया. 

गार्डनर के अलावा टीम के लिए जॉर्जिया वेयरहैम ने भी टीम के लिए शानदार पारी खेली. वेयरहैम ने 26 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 44 रनों की नाबाद पारी खेली. टीम के लिए भारतीय फूलमाली ने 5 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए अमेरिया कर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. उनके अलावा नेट साइवर ब्रंट और शबनिम इस्माइल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें : GG vs MI: गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, मुंबई इंडियंस करेगी पहले गेंदबाजी

GG vs MI: गुजरात ने मुंबई को दिया 168 का लक्ष्य, गार्डनर और वेयरहैम ने खेली शानदार पारी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button