Sport : Glenn Phillips Fifty: ग्लेन फिलिप्स का आतिशी अंदाज, केवल इतनी गेंदों पर जड़े 58 रन, चौके-छक्कों की लगाई झड़ी #INA

Glenn Phillips Fifty: मेजर लीग क्रिकेट 2025 के मैच नंबर-19 में वाशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी. आखिरी बॉल तक चले मुकाबले को वाशिंगटन की टीम 12 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही.
उनके लिए विस्फोटक बैटर ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेली. इस दौरान फिलिप्स ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी. एक अरसे बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी के बल्ले से बड़ी पारी निकली.
ग्लेन फिलिप्स ने खेली तूफानी पारी
बीते 28 जून को एमएलसी 2025 के तहत सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ हुए मैच में वाशिंगटन फ्रीडम के ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली. दाएं हाथ के बैटर ने 58 रनों की पारी खेली. उनकी यह पारी महज 39 गेंदों पर आई. इस दौरान 28 वर्षीय बैटर ने दो चौके व तीन छक्के लगाए. फिलिप्स का स्ट्राइक रेट भी काफी प्रभावशाली रहा. जहां इस खिलाड़ी ने 148.71 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई की.
ये भी पढ़ें: Shimron Hetmyer: शिमरन हेटमायर का नहीं थम रहा तूफान, 40 गेंदों पर 97 के बाद अब महज 26 गेंदों पर ठोके इतने रन
वाशिंगटन फ्रीडम ने दर्ज की जीत
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के विरुद्ध वाशिंगटन फ्रीडम के कैप्टन ग्लेन मैक्सवेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करने आई वाशिंगटन ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसमें ग्लेन फिलिप्स का योगदान सबसे ज्यादा रहा. उनके अलावा जैक एडवर्ड्स ने भी 42 रनों की पारी खेली. सैन फ्रांसिस्को के लिए जेवियर बारलेट ने 4 विकेट हासिल किए.
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूनिकॉर्न्स के लिए कप्तान मैथ्यू शॉर्ट ने लाजवाब बैटिंग की. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 40 गेंदों का सामना करके 67 रन ठोके. इसमें 4 चौके व 6 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167.50 का रहा. हालांकि इस टीम के 7 खिलाड़ी दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू सके. जिसके चलते सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी.
प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई
वाशिंगटन फ्रीडम ने जीत के साथ मेजर लीग क्रिकेट 2025 (MLC 2025) के क्वालीफाई में अपनी जगह पक्की कर ली. ऐसा करने वाली वह इस सीजन की पहली टीम बनी.
ये भी पढ़ें: RCB के खिलाड़ी पर लगा यौन शोषण का आरोप, शादी का झांसा देकर, 5 साल से बना रहा था लड़की के साथ संबंध!
Glenn Phillips Fifty: ग्लेन फिलिप्स का आतिशी अंदाज, केवल इतनी गेंदों पर जड़े 58 रन, चौके-छक्कों की लगाई झड़ी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












