Sport : GT vs RR: यशस्वी जयसवाल और ध्रुव जुरेल ने जड़ी फिफ्टी, राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 211 रनों का लक्ष्य #INA

GT vs RR: आईपीएल 2026 का 9वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया है. यानी गुजरात को जीतना है तो 211 रन बनाने होंगे. राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल और यशस्वी जयसवाल ने शानदार अर्धशतक लगाया.
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल ने राजस्थान रॉयल्स को दिलाई थी तेज शुरुआत
गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवरों में 70 रनों की शानदार साझेदारी की, लेकिन फिर राशिद खान ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. वैभव 18 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए.
#RR opening with a BANG 💥
🎥 Scintillating from Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi 🤌
They move . 69/0 after 6 overs.
Updates ▶️ https://t.co/6D02Fh0IHv#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/FpZOn0sjjd
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
यशस्वी जयसवाल ने लगाया अर्धशतक
इसके बाद यशस्वी जयसवाल अर्धशतक लगाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने. यशस्वी जयसवाल ने 36 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 3 छक्का निकला. कप्तान रियान पराग के रूप में राजस्थान रॉयल्स ने तीसरा विकेट गंवाया. उन्हें 8 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.
𝗝𝗮𝗶𝘀𝘄𝗮𝗹 𝗕𝗥𝗜𝗡𝗚𝗦 𝗧𝗛𝗘 𝗖𝗟𝗔𝗦𝗦 💯✨
Smooth like butter, sharp like a statement – that’s one stylish half-century! 😮🔥#TATAIPL 2026 | #GTvRR | LIVE NOW 👉 https://t.co/3YNpn6qUxL pic.twitter.com/3seLVZS1t4
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 4, 2026
ध्रुव जुरेल ने खेली 75 रनों की तूफानी पारी
इसके बाद ध्रुव जुरेल और शिमरन हेटमायर के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अशोक शर्मा ने तोड़ा. शिमरन हेटमायर 8 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन दूसरे छोर पर जुरेल टिके रहे और तेजी से रन बनाए. हालांकि वो पारी फिनिश नहीं कर पाए और 42 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 5 छक्का निकला. वहीं रवींद्र जडेजा ने नाबाद 7 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स की पारी को 220 तक पहुंचाया. वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को 1-1 सफलता मिली.
A 5⃣th #TATAIPL fifty 👏
Dhruv Jurel has been impressive tonight 👌#RR 177/5 after 17 overs.
Updates ▶️ https://t.co/6D02Fh0IHv#KhelBindaas | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/DYq0ajKloK
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा.
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
यह भी पढ़ें: ‘कुलदीप को DRS लेना पसंद…मैं अपनी किस्मत आजमा….’, रोहित शर्मा ने बिना OUT मैदान से बाहर जाने के नाटक का किया खुलासा
GT vs RR: यशस्वी जयसवाल और ध्रुव जुरेल ने जड़ी फिफ्टी, राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 211 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









