Sport : Gujarat Giants vs RCB WPL 2026: गुजरात ने जीता टॉस, आरसीबी पहले करेगी बैटिंग, देखें दोनों की प्लेइंग 11 #INA


Gujarat Giants vs RCB WPL 2026: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 12वां मैच वडोदरा में खेला जा रहा है. गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. गुजरात जायंट्स ने अपनी प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किया है. अनुष्का शर्मा की वापसी हुई है. जबकि 18 वर्षिय हैप्पी कुमारी WPL में अपना डेब्यू कर रही हैं.
हैप्पी कुमारी को मिला डेब्यू का मौका
हैप्पी कुमारी महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स की ओर से अपना डेब्यू कर रही. 18 वर्षीय हैप्पी कुमारी राजस्थान की एक युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने हैप्पी कुमारी को उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा था. टॉस के दौरान गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर ने कहा कि यह वेन्यू उनके स्टाइल में खेलने के लिए अच्छा है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लॉरेन बेल.
गुजरात जायंट्स की प्लेइंग 11: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, हैप्पी कुमारी, रेणुका सिंह.
🚨 Toss 🚨@Giant_Cricket won the toss and elected . field against @RCBTweets
Updates ▶️ https://t.co/KAjH515c64 #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #GGvRCB pic.twitter.com/SVSXdsXeeg
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) January 19, 2026
WPL 2026 प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी और गुजरात जायंट्स का हाल
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है. आरसीबी की टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज किया है. RCB की टीम 8 अंक के साथ WPL 2026 के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. वहीं गुजरात जायंट्स की बात करें तो वो तीसरे नंबर पर है. गुजरात जायंट्स ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत और 2 में हार मिली है.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: गौतम गंभीर के युग में क्या टी20 सीरीज भी हार जाएगी टीम इंडिया? इतने साल से घर में अजेय है भारत
Gujarat Giants vs RCB WPL 2026: गुजरात ने जीता टॉस, आरसीबी पहले करेगी बैटिंग, देखें दोनों की प्लेइंग 11
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










