Sport : हार्दिक पांड्या ने एयरपोर्ट पर जवान को देखकर किया कुछ ऐसा, वायरल हो गया वीडियो #INA

Hardik Pandya Viral .: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी यूएई पहुंच गए हैं और जल्द ही टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर देंगे. इस बीच हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये वीडियो तब का है, जब हार्दिक मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें यूएई के लिए रवाना होना था.
हार्दिक पांड्या की विडियो हुआ वायरल
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या गुरुवार की शाम मुंबई एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना हुए. इस दौरान एयरपोर्ट पर हार्दिक ने एक दिल जीतने वाला काम किया. असल में, जब वो एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो वहां मौजूद फोटोग्राफर्स का उन्होंने अभिवादन किया.
उन्हें फोटो देने के लिए कहा, तो भले ही हार्दिक रुके ना हो, लेकिन मुड़कर पोज जरूर दिया. फिर वह अंदर जाने लगे, तभी गेट पर चेकिंग कर रहे CISF जवान के पास पहुंचे और उन्हें सम्मान देते हुए झुक गए और हैलो कहा. उन्हें ऐसा करता देख जवान के चेहरे पर मुस्कान आ गई. फिर क्या था, ये मूमेंट कैप्चर हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके लिए फैंस जमकर हार्दिक की तारीफ कर रहे हैं.
VIDEO | Mumbai: India’s star all-rounder Hardik Pandya departs for Dubai for the Asia Cup. pic.twitter.com/C6C0ZuEnTd
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2025
हार्दिक के पास है इतिहास रचने का मौका
अब तक कुल 2 बार ही एशिया कप का आयोजन टी-20 फॉर्मेट में हुआ है. इस दौरान भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में अब तक कुल 8 मैच खेले, जिसमें उन्होंने गेंदबाजी में जहां 11 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं बल्ले से 83 रन बनाने में कामयाब हुए हैं.
अब एशिया कप 2025 में अगर हार्दिक सिर्फ 17 रन और बनाने में कामयाब होते हैं तो टी20 एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में 10 प्लस विकेट और 100 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. बताते चलें, भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ खेलेगा.
ये भी पढ़ें:एशिया कप में 13 रन बनाते ही हार्दिक पांड्या रच देंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले क्रिकेटर
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं भुवनेश्वर कुमार, यूपी टी20 लीग में चटकाए ढेरों विकेट
हार्दिक पांड्या ने एयरपोर्ट पर जवान को देखकर किया कुछ ऐसा, वायरल हो गया वीडियो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












