Sport : हरमनप्रीत कौर ने लगाए हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के, देखिए टॉप-5 में कौन-कौन शामिल #INA

ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने वाला है. इस बार भारतीय क्रिकेट फैंस टीम इंडिया के वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. इस बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड करने वाले हैं. 5 जुलाई 2026 तक तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें 7 स्थान पर 33 मुकाबले खेलती हुई नजर आएंगी. उसके बाद वर्ल्ड चैपियंन टीम का फाइनल में मिली जीत के साथ ऐलान होगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों पर भी नजर रहेंगी.
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में है. वहीं स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान है. इन दोनों के अलावा टीम में शेफाली वर्मा के रूप में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं. इन सभी खिलाड़ियों के पास मौका होगा कि ये आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचा कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकें. लेकिन उससे पहले हम आपको महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली 5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं.
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय बैटर
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय बैटर हरमनप्रीत कौर है. उनके अलावा भारत के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज स्मृति मंधाना है. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर शेफाली वर्मा का कब्जा है. वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: अमिता शर्मा और ऋचा घोष मौजूद हैं.
Stepping up . the challenge 👌👌
1⃣7⃣th T20I FIFTY for Captain Harmanpreet Kaur 🫡
Updates ▶️https://t.co/2XzV0gvJUv #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/jjBrofUqmT
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 2, 2026
1 – हरमनप्रीत कौर
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर हैं. हरमनप्रीत कौर वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी बल्लेबाज हैं. हरमन ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 19 छक्के लगाए हैं. उन्होंने 39 मैचों की 33 पारियों में 726 रन भी बनाए हैं.
2 – स्मृति मंधाना
भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरी भारतीय बल्लेबाज हैं. मंधाना ने 11 छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 25 मैचों में 524 रन भी बनाए हैं. उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए हैं.
3 – शेफाली वर्मा
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली तीसरी भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 10 छक्के लगाए हैं. उनके बल्ले से टी20 वर्ल्ड कप में 14 मैचों में 362 रन भी निकले हैं.
4 – अमिता शर्मा
भारत की महिला क्रिकेटर अमिता शर्मा आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारत की चौथी प्लेयर बनी हुई है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 3 छक्के लगाए हैं. उनके बल्ले से 12 मैचों में 100 रन भी निकले हैं.
5 – ऋचा घोष
भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष जो तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती है. वो आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली पांचवीं बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 2 छक्के लगाए हैं. ऋचा ने इस दौरान 11 मैच खेले हैं और उस 187 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 47* रन रहा है.
ये भी पढ़ें : इन 3 भारतीय बैटर्स ने लगाए हैं टी20 महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके, जानिए टॉप पर किसका कब्जा
हरमनप्रीत कौर ने लगाए हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के, देखिए टॉप-5 में कौन-कौन शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,