Sport : Harmanpreet Kaur: एमएस धोनी या विराट कोहली, कौन है हरमनप्रीत कौर का फेवरेट कप्तान? खुद दिया जवाब #INA

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली आईसीसी ट्रॉफी जिताने वालीं कप्तान हरमनप्रीत कौर चर्चा में बनी हुई हैं. 2 नवंबर को फाइनल में साउथ अफ्रीका को मात देने के बाद महिला टीम ने इतिहास रचा और खिताबी जीत दर्ज की. अब सोशल मीडिया पर हरमन का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फेवरेट कप्तान का नाम बताती नजर आ रही हैं. तो आइए जानते हैं कि हरमन के फेवरेट कैप्टन एमएस धोनी हैं या विराट कोहली?
हरमनप्रीत कौर का फेवरेट कप्तान कौन है?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक इवेंट में हिस्सा लिया, जहां उनसे सवाल पूछा गया कि एमएस धोनी और विराट कोहली में से उनका फेवरेट कप्तान कौन है? तो हरमन भी सोच में पड़ गईं, लेकिन फिर उन्होंने धोनी का नाम लिया. सवाल था कि, “आपको विराट कोहली ज्यादा पसंद हैं या महेंद्र सिंह धोनी?” हरमन ने जवाब में एमएस धोनी का नाम लिया. उनका यह जवाब सुनकर सभी हैरान रह गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका पर कहर बनकर टूटे जसप्रीत बुमराह, 10 गेंदों में झटक लिए 2 विकेट
Que: Who is your favourite cricketer – Dhoni or Kohli?
Harmanpreet Kaur: MS Dhoni 🏆❤️
Listen . the crowd’s response when she said @msdhoni 🙏🔥 pic.twitter.com/yzm80pUDzj
— DHONI Trends™ (@TrendsDhoni) November 13, 2025
हरमन की कप्तानी में महिला टीम ने जीती ICC ट्रॉफी
आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा और पहली आईसीसी ट्रॉफी उठाई. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था. उस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 299 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम कप्तान लौरा वुल्फार्ट के शतक की बदौलत 248 रन तक ही पहुंच सकी और भारत ने 52 रनों से फाइनल मैच जीत लिया. नतीजन, भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए पहली आईसीसी ट्रॉफी उठाई.
ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi: आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला
Harmanpreet Kaur: एमएस धोनी या विराट कोहली, कौन है हरमनप्रीत कौर का फेवरेट कप्तान? खुद दिया जवाब
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












