Sport : क्या कभी एक ही टेस्ट मैच में किसी गेंदबाज ने लिए हैं 20 विकेट? ये हैं एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज #INA

Most Wickets In One Test Match: टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेना ही गेंदबाजों के लिए मुश्किल काम होता है. 5 दिन तक खेले जाने वाले इस खेल में दोनों टीमों को 2-2 पारियां खेलने को मिलती है. इस दौरान गेंदबाजों को कुल 40 विकेट चटकाने होंगे, लेकिन क्या कभी ऐसा हुआ है कि एक टेस्ट मैच में किसी टीम के एक ही गेंदबाज ने कुल 20 विकेट हासिल कर लिए हों. चलिए इस ऑर्टिकल में एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं.
एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ही मैच में किसी गेंदबाज ने पूरे 20 विकेट नहीं लिए हैं, लेकिन 19 विकेट एक गेंदबाज ने जरूर चटकाए हैं. इंग्लैंड के गेंदबाज जिम चार्ल्स लेकर (जिम लेकर) ने साल 1956 में एक टेस्ट मैच में 19 विकेट लेकर कीर्तिमान रचा था. तब से पिछले 69 साल से ये रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 9 विकेट और दूसरी पारी के सभी 10 विकेट हासिल किए थे.
उनसे पहले एक टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही सिडनी बार्न्स के नाम था. उन्होंने साल 1913 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में कुल 17 विकेट चटकाए थे. तीसरे नंबर पर भारत के नरेंद्र हिरवानी हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कुल 16 विकेट अपने नाम किए थे.
जिम लेकर (इंग्लैंड)- 19 विकेट
सिडनी बार्न्स (इंग्लैंड) – 17 विकेट
नरेंद्र हिरवानी (भारत) – 16 विकेट
रॉबर्ट आर्नोल्ड मासी (ऑस्ट्रेलिया) – 16 विकेट
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 16 विकेट
एक टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
नरेंद्र हिरवानी – 16 विकेट
हरभजन सिंह – 15 विकेट
अनिल कुंबले – 14 विकेट
वीनू मांकड़ – 13 विकेट
जवागल श्रीनाथ – 13 विकेट
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: पहली बार इन 2 खिलाड़ियों के बिना एशिया कप खेलेगी Team India, एक ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
यह भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन में रातों-रात करोड़पति बन सकते हैं ये 3 गेंदबाज, जो DPL 2025 में मचा रहे हैं तहलका
यह भी पढ़ें: इस वजह से IPL 2025 के सीजन में CSK में शामिल हुए थे डेवाल्ड ब्रेविस, आर आश्विन ने कर दिया बड़ा खुलासा
क्या कभी एक ही टेस्ट मैच में किसी गेंदबाज ने लिए हैं 20 विकेट? ये हैं एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












