Sport : विराट कोहली की विजय हजारे ट्रॉफी में बल्लेबाजी देखी क्या? छक्के-चौकों से मचा दी धूम, देखें वीडियो #INA

Virat Kohli in Vijay Hazare Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए उतरे. आखिरी बार उन्होंने साल 2012 में इस टूर्नामेंट में शिरकत की थी. किंग कोहली के रनों की भूख मौजूदा समय में भी वैसी है जैसी पहले थी. दिल्ली और आंध्रप्रदेश की टीमें बेंगलुरू में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेन्स मैदान में आमने-सामने थी. विराट ने इस मुकाबले में 101 गेंदों में 131 रन की पारी खेली, लेकिन इसे कहीं भी ब्रॉडकास्ट या स्ट्रीम नहीं किया गया. लेकिन अब कोहली की शानदार बल्लेबाजी का वीडियो सामने आ गया है.
विराट कोहली ने की जबरदस्त बल्लेबाजी
विराट कोहली का नाम ही स्टेडियम भरने के लिए काफी है, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में उन्हें बिना दर्शकों के अपना जलवा दिखाना पड़ा. क्योंकि बीसीसीआई की ओर से बेंगलुरू में फैंस के आने की मनाही कर दी गई. मुकाबले को कहीं पर भी स्ट्रीम या ब्रॉडकास्ट भी नहीं गया. इससे फैंस के बीच आक्रोश पैदा हुआ, सोशल मीडिया पर बोर्ड की खिलाफत में बातें कही जाने लगी. ऐसे में मैच खत्म हो जाने के बाद बीसीसीआई डोमेस्टिक पेज पर विराट की बल्लेबाजी की हाईलाइट्स अपलोड कर दी गई है. इसे आप नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
यहां देखें वीडियो –
𝐕𝐢𝐫𝐚𝐭 𝐊𝐨𝐡𝐥𝐢 𝐒𝐩𝐞𝐜𝐢𝐚𝐥 😎
1️⃣3️⃣1️⃣ runs
1️⃣0️⃣1️⃣ balls
1️⃣4️⃣ fours
3️⃣ sixesA terrific knock from Virat Kohli as he guided Delhi . a 4️⃣-wicket victory against Andhra Pradesh 👏
He also completed 1️⃣6️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs in Men’s List A cricket 🫡 @IDFCFIRSTBank |… pic.twitter.com/1DaFFeI90R
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 24, 2025
यह भी पढ़ें – रोहित शर्मा ने लिस्ट ए क्रिकेट में की डेविड वॉर्नर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, अगले मैच में निकल सकते हैं आगे
विराट ने जड़ी 58वीं लिस्ट-ए सेंचुरी
आंध्रप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए थे, रिकी भुई ने 105 गेंदों में 122 रन का योगदान दिया. फिर चेज मास्टर विराट कोहली की बारी आई, उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और 83 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. ये विराट के करियर का 58वां लिस्ट-ए शतक है. इस पारी में उनहोनी 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 101 गेंदों में 131 रन बनाए. दिल्ली की टीम ने 37.4 ओवर में 4 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली.
सबसे तेज पूरे किए 16,000 रन
विजय हजारे ट्रॉफी में 1 रन बनाते ही विराट कोहली ने लिस्ट-ए करियर में 16,000 रन भी पूरे कर लिए. वह ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 330 पारियों में 57 की औसत से 16,130 रन बना दिए हैं. अबतक 58 शतक और 84 फिफ्टी उनके नाम है.
यह भी पढ़ें – Year Ender 2025: इस साल इन 10 भारतीय खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, कई सालों तक फैंस के दिलों पर किए राज
विराट कोहली की विजय हजारे ट्रॉफी में बल्लेबाजी देखी क्या? छक्के-चौकों से मचा दी धूम, देखें वीडियो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












