Sport : 'उन्हें विकेट लेने में दिक्कत होती…' सालों बाद पूर्व क्रिकेटर ने खोला राज, जानिए रविचंद्रन अश्विन को लेकर क्या कहा? #INA

Cheteshwar Pujara on Ravichandran Ashwin : क्रिकेट के मैदान पर बहुत कुछ होता है, जो आम जनता को पता नहीं चल पता है. क्रिकेट के मैदान पर मैच देखने के लिए पहुंचने वाले फैंस को भी वो बातें नहीं पता चल पाती है, जो ग्राउंड पर हो रही होती है. क्योंकि वो बातें उन तक पहुंच नहीं पाती है. क्रिकेट फील्ड पर बहुत शांति के साथ बहुत कुछ होता रहता है, जिसके बारे में किसको पता नहीं चलता है. लेकिन क्रिकेट के मैदान पर क्या हुआ, किस खिलाड़ी ने कौन से खिलाड़ी से क्या कहा, इस बारे में सब जानना चाहते हैं. 

इन बातों और किस्सों के बारे में क्रिकेट फैंस को तभी पता चलता है, जब कोई खिलाड़ी उस घटना के बारे में बताता है. किसी पॉडकास्ट में या निजी इंटरव्यू के दौरान या फिर क्रिकेट कमेंट्री के दौरान जब पूर्व क्रिकेटर किसी पुराने किस्से के बारे में बात करते हैं, तब जाकर फैंस को पता चलता है कि, उस समय क्या हुआ था. ऐसा ही एक किस्सा भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने शेयर किया है. 

भारत के स्टार बल्लेबाज रहे चेतेश्वर पुजारा ने इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑफ स्पिनर और सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रविचंद्रन अश्विन को लेकर बड़ा बयान दिया है. पुजारा ने खुद को अश्विन का लकी चार्म बताया है. उन्होंने ऐसा क्यों कहा है. आइए इस बारे में जानते हैं.

पुजार ने अश्विन पर दिया बड़ा बयान

चेतेश्वर पुजारा ने कहा कहा कि, ‘जब अश्विन को ओवर दिया जाता था, तो मैं उनकी कैप ले लेता था, क्योंकि वह मुझे अपना गुड लक चार्म मानते थे. मैंने उनकी कैप अंपायर को दे दी थी जब भी उन्हें विकेट लेने में दिक्कत होती थी, तो वह मुझे ढूंढते थे. उन्हें लगता था कि अगर मैं उनसे कैप लेकर अंपायर को दे दूं, तो उन्हें विकेट मिल सकता है’.

आपको बता दें कि, चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन ने साथ में टीम इंडिया के लिए सालों-सालों तक क्रिकेट खेला है. पुजारा ने भारत के लिए अपना डेब्यू 2010 में किया था. वहीं अश्विन की टीम इंडिया में एंट्री भी साल 2010 में हुई थी. इन दोनों टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए काफी मैच खेले और नए-नए कीर्तिमान बनाए. अब जाकर पुजार ने इस बात का खुलासा किया है कि अश्विन उन्हें अपना लकी चार्म मानते हैं.

रविचंद्रन अश्विन का अंतरराष्ट्रीय करियर

फॉर्मेटकरियर अवधिमैचपारीविकेटबेस्ट बॉलिंगइकॉनमी4 विकेट5 विकेट
टेस्ट2011–241062005377/592.842537
वनडे2010–231161141564/254.93110
टी20 इंटरनेशनल2010–226565724/86.9120

चेतेश्वर पुजारा का इंटरनेशनल करियर

फॉर्मेटकरियर अवधिमैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
टेस्ट2010–231031767,195206*43.644.4193586316
वनडे2013–145555512710.239.20040

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी इस दिन टीम इंडिया के लिए खेलेंगे अपना अगला मैच, जानिए किस टीम से कहां होगी टक्कर?

'उन्हें विकेट लेने में दिक्कत होती…' सालों बाद पूर्व क्रिकेटर ने खोला राज, जानिए रविचंद्रन अश्विन को लेकर क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button