Sport : 'वो बहुत खराब खेले हैं…' वैभव सूर्यवंशी पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, टीम इंडिया के डबल स्टैंडर्ड की खोली पोल #INA

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम गंवा चुकी है. इस सीरीज के अब तक कुल 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इंग्लैंड सीरीज को 3-0 से जीत चुका है. इस सीरीज का अंतिम मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच अब 11 जुलाई (शनिवार) को खेला जाने वाला है. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने तिलक वर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने दिया बड़ा बयान
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने ने कहा कि, ‘तिलक वर्मा इस साल टी20 में स्पिन के खिलाफ बहुत खराब खेले हैं. उनका एवरेज 23 से कम है और स्ट्राइक रेट सिर्फ 91 है. लेकिन वह टीम में बने हुए हैं, जिससे मैं पूछना चाहता हूं कि, क्या इंडियन टीम में डबल स्टैंडर्ड हैं? संजू सैमसन को कुछ फेलियर के बाद ड्रॉप कर दिया गया, लेकिन तिलक लगातार स्पिन के खिलाफ स्ट्रगल कर रहे हैं फिर भी उन्हें चुना जाता रहा है. संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी का खेलना ये बहुत बहस का मुद्दा है. संजू को ड्रॉप करना बिल्कुल चौंकाने वाला है’.
🚨VAIBHAV SOORYAVANSHI IN PLACE OF SANJU SAMSON IS HIGHLY DEBATABLE – SUBRAMANIAM BADRINATH🤯
Subramaniam Badrinath said :🗣️
“Tilak Varma has been woeful against spin in T20’s this year. He is averaging less than 23 & striking at just 91. But he remains in the side, which makes… pic.twitter.com/pqIFbU0nZS
— Akshat (@Akshatgoel1408) July 9, 2026
आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम ने संजू सैमसन को 3 मैचों में 6 रन बनाने के बाद प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया था. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दिया गया. वैभव भी तीन मैचों में 14, 13 और 15 रन बना पाए हैं. वहीं तिलक वर्मा इस सीरीज में फ्लॉप साबित हुए हैं. उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं. तिलक वर्मा ने इस सीरीज में 4 मैचों में 44 रन बनाए हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 3 मैचों में 42 रन बनाए हैं. वहीं संजू सिर्फ 1 मैचों में 1 रन बनाए थे.
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 मैच का हाल
इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर महज 158 रन ही बना पाई. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर 49 गेंद पर 80 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 15 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 16, ईशान किशन ने 4, शिवम दुबे ने 22, तिलक वर्मा ने 11 और वॉशिंगटन सुंदर ने 5 रन की पारी खेली.
England win the 4th T20I by nine wickets . take a 3-0 lead in the series.
Scorecard ▶️ https://t.co/vKZQwVKyYP#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/h8dw0OgWw6
— BCCI (@BCCI) July 9, 2026
इंग्लैंड ने 159 रनों के लक्ष्य का पीछा 13.5 ओवर में कर लिया. टीम के लिए फिल सॉल्ट ने नाबाद 59 और कप्तान हैरी ब्रूक 35 गेंद पर 79 रनों की पारी खेली. अब अगले यानी इस सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच को जीतकर टीम इंडिया क्लीन स्वीप होने से बचाना चाहेगी.
भारत और इंग्लैंड का टी20 स्क्वाड
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे.
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (डब्ल्यू), हैरी ब्रूक (सी), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड.
ये भी पढ़ें : IND VS ENG: टाइमिंग में फिर बदलाव! रात 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा पांचवां T20I मैच, नोट कर लो डेट और टाइम
'वो बहुत खराब खेले हैं…' वैभव सूर्यवंशी पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, टीम इंडिया के डबल स्टैंडर्ड की खोली पोल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,