Sport : 'वो बिल्कुल अलग लेवल पर…' तूफानी अर्धशतक के बाद वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- 'उसे फेलियर का डर नहीं है' #INA

Vaibhav Sooryavanshi : भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ दिया है. इसके बाद से क्रिकेट जगत में वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ हो रही है. वैभव ने भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई को खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में सिर्फ 18 बॉल में अर्धशतक जड़ दिया. वैभव ने हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर बल्ले से तूफान मचाया और 19 बॉल में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 263.15 रहा था.
अब वैभव सूर्यवंशी 25 जुलाई यानी शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. उससे पहले वैभव सूर्यवंशी की क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज तारीफ कर रहे हैं. इसी कड़ी में आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वैभव को लेकर क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
🚨THIS IS JUST THE GLIMPSE OF VAIBHAV SOORYAVANSHI, MORE TO COME – AAKASH CHOPRA🤯
– Vaibhav Sooryavanshi has finally arrived at the International arena
– This kid is extra special & he will take Indian cricket forward in T20’s
– He must have been in pressure because he flopped… pic.twitter.com/Y7u4RM6SHQ— Akshat (@Cricketmythos) July 24, 2026
आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘जब यह बच्चा हिट करना शुरू करता है, तो वो बिल्कुल अलग लेवल पर काम करता है. उस पर उम्मीदों या फेलियर का डर नहीं होता है, जब वो बॉल को अपने जोन में देखता है, तो वो पार्क के बाहर चली जाती है. 15 साल की उम्र में इस लेवल के भरोसे के साथ खेलना बस कमाल है’.
आकाश ने आगे कहा कि, ‘वो मजे के लिए रिकॉर्ड तोड़ रहा है. वैभव के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि बड़े मौके उसे परेशान नहीं करते हैं. असल में स्टेज जितना बड़ा होता है, वो उतना ही ज्यादा चमकता है. भारतीय क्रिकेट का भविष्य बहुत सुरक्षित हाथों में है’.
“HE PLAYS WITHOUT ANY FEAR OF FAILURE!” — Aakash Chopra on Vaibhav Suryavanshi’s explosive maiden T20I 50🚨🗣️
“When this kid starts hitting, he operates on a completely different level. He doesn’t carry the weight of expectations or fear of failure—when he sees the ball in his… pic.twitter.com/ndCiYgM1us
— sportified (@sportified25) July 24, 2026
भारत और जिम्बाब्वे मैच का हाल
इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसाल किया. जिम्बाब्वे की टीम भारत के सामने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए पाए. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट मंयक यादव और प्रिंस यादव ने चटकाए. इन दोनों ने 2-2 विकेट हासिल किए.
इसके बाद टीम इंडिया के लिए वैभव ने 19 बॉल में 50 रनों की पारी खेलकर मैच को एकतरफा कर दिया. वैभव के अलावा टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने 24 बॉल में 28 रन बनाए. वहीं ईशान किशन ने 24 बॉल में 35 रनों की पारी खेली. तिल वर्मा ने भी 6 रन बनाए. जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजारबानी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए.
Maiden international fifty 👏
Vaibhav Sooryavanshi becomes the youngest batter ever . score a T20I half-century 🫡
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/aUWiBE9FLz
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड सीरीज में प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में उन्होंने 42 रन बनाए. उनके बल्ले से दूसरे, तीसरे और चौथे टी20 में क्रमश: 14, 13 और 15 रन निकले थे. उनको संजू सैमसन की जगह पर टीम इंडिया में मौका दिया गया था. वैभव सूर्यवंशी अब तक टीम इंडिया के लिए 4 मैचों की 4 पारियों में 1 अर्धशतक के साथ 92 रन बना चुके हैं.
ये भी पढ़ें : ‘मैं उन्हें वर्ल्ड कप के लिए…’ रोहित शर्मा पर एबी डिविलियर्स ने दिया ऐसा बयान तुरंत हो गया वायरल, जानिए क्या कहा?
'वो बिल्कुल अलग लेवल पर…' तूफानी अर्धशतक के बाद वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- 'उसे फेलियर का डर नहीं है'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,