Sport : 'उसे जल्द ही टीम इंडिया से बुलावा आएगा…', वैभव सूर्यवंशी को लेकर हेड कोच ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी #INA

Kumar Sangakkara On Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जिस खिलाड़ी ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरीं वो हैं राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी. 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है. इसका नतीजा ये है कि क्रिकेट के गलियारों में वैभव को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग उठने लगी है. अब पूर्व भारतीय दिग्गज और राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने भी वैभव सूर्यवंशी को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि जल्द ही वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया से बुलावा मिल जाएगा.
वैभव सूर्यवंशी को जल्द आएगा भारतीय टीम से बुलावा
वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट के गलियारों में बहस छेड़ दी है. तमाम दिग्गज प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि जल्द से जल्द वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए. अब इस लिस्ट में कुमार संगकारा का नाम भी शामिल हो गया. जी हां, राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को IPL 2026 में करीब से देखा और फिर उनका कहना है कि जल्द ही वैभव को टीम इंडिया से बुलावा आ सकता है.
आईपीएल से राजस्थान रॉयल्स के बाहर होने के बाद संगकारा ने कहा, “किसी खिलाड़ी के बारे में तब तक निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वह तैयार है या नहीं, जब तक वह उस स्तर पर खेल नहीं लेता. लेकिन वैभव ने दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ जो प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि वह किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मुझे पूरा विश्वास है कि उसे बहुत जल्द भारतीय टीम से बुलावा मिलेगा.”
VAIBHAV SOORYAVANSHI SMASHED 684 RUNS IN BOUNDARIES IN HIS 776 RUNS IN IPL 2026 🥶
– One of the most astonishing stats in T20 history. pic.twitter.com/rIa6TCda9t
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 30, 2026
मैच्योरिटी के साथ की है बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी अपने बड़े-बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने कुल 776 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 684 रन बाउंड्री से ही बनाए हैं. मगर, गुजरात टाइटंस के साथ क्वालीफायर 2 में उन्होंने एक समझदारी वाली पारी खेली, जिसने ये क्लीयर कर दिया कि वह मैच की कंडीशंस के हिसाब से खुद को ढ़ाल सकते हैं और जरूरत के अनुसार बल्लेबाजी कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सत्र में मैच्योर बैटिंग की और सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी जिम्मेदारी शानदार ढंग से निभाई. श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा, “उसने काफी परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी की है. इस सत्र में उसने हमारे लिए सलामी जोड़ी की जिम्मेदारी बखूबी संभाली है.”
ऑरेंज कैप पर है वैभव सूर्यवंशी का कब्जा
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार का प्रदर्शन किया है और मौजूदा समय में ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है. आंकड़ों की बात करें, तो इस सीजन 15 साल के वैभव ने 16 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 खत्म! वैभव सूर्यवंशी कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
'उसे जल्द ही टीम इंडिया से बुलावा आएगा…', वैभव सूर्यवंशी को लेकर हेड कोच ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









