Sport : तीसरे ODI से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, भक्ति में लीन आए नजर #INA

Gautam Gambhir : टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाने वाला है. रविवार को खेले जाने वाले इस मैच के लिए टीम इंदौर पहुंच चुकी है. तीसरे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भोलेनाथ की शरण में पहुंचे हैं. उन्होंने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और साथ ही सुबह-सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती भी सुनी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Gautam Gambhir ने किए महाकालेश्वर के दर्शन
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और पूजनीय भस्म आरती में हिस्सा लिया. गंभीर का भस्म आरती के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह भक्ति-भाव में पूरी तरह लीन हैं.
गौतम गंभीर ने चांदी द्वार पर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया. पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के बाद नंदी हाल में पहुंचकर बाबा महाकाल का ध्यान भी लगाया और हाथ जोड़ने के साथ ही ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए भी देखे गए.
Head Coach Gautam Gambhir visited Mahakaleshwar Temple for blessings. ♥️ 🙏 pic.twitter.com/3ixLcJ3PEh
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 16, 2026
गंभीर ने क्या कहा?
महाकाल के दर्शन के बाद हेड कोच गौतम गंभीर पहली बार बाबा महाकाल के दरबार नहीं पहुंचे हैं. इससे पहले भी वह यहां आ चुके हैं. महाकाल के दर्शन करने के बाद गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि सब खुश रहें और देश आगे बढ़े और हम मजबूत बने.
उन्होंने फिर दर्शन करने के लिए महाकाल मंदिर आने की बात कही और महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था की भी तारीफ की. गंभीर ने आगे कहा, मुझे बाबा महाकाल के अच्छे से दर्शन हुए हैं. मैं चाहूंगा कि बाबा महाकाल मुझे फिर से बुलाएं और मैं उनके दर्शन करने यहां आऊं.
इंदौर में खेला जाएगा तीसरा वनडे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. 3 मैचों वाली इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. यहां से जो टीम जीतेगी, वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी. इसलिए दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे? जहां होगा सीरीज विजेता का फैसला
तीसरे ODI से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, भक्ति में लीन आए नजर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












