Sport : 'उनके हाथ से खून बहने लगा…' विराट कोहली पर पूर्व भारतीय कोच का बयान, बताया उन्हें क्रिकेट से कितना प्यार #INA

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में धमाल मचा रहे हैं. वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में बल्ले से रनों का अंबार लगाकर अपनी टीम को टूर्नामेंट के फाइनल पहुंचा दिया है, जो 31 मई को खेला जाने वाला है. उससे पहले विराट कोहली को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फील्डिंग कोच ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विराट कोहली को लेकर क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने विराट कोहली की पुरानी यादों को याद करते हुए बताया है कि उनका क्रिकेट के प्रति जुनून और प्यार कितना है. श्रीधर ने एक निजी चैनल के साथ बात करते हुए किंग कोहली के फील्डिंग करने की एक घटना को याद किया है. उन्होंने क्या बताया है, आइए इसके बारे में जातने हैं.
विराट कोहली पर आर श्रीधर का बड़ा बायन
आर श्रीधर ने कहा कि, ‘जब मैं इंडियन टीम के साथ था और एक बार विराट कोहली फील्डिंग प्रैक्टिस कर रहे थे. मैंने विराट से कहा कि प्लीज बहुत हो गया. अब फील्डिंग करना बंद भी करो. इसके बाद उन्होंने एक डाइविंग कैच लिया और उनके हाथ से खून बहने लगा. इसके बाद हमने उनसे कहा कि प्लीज अब रुको, तो उन्होंने कहा कि, कुछ समय और अभी फील नहीं आया है. एक आदमी आपको विराट कोहली से बचा सकता है और वो खुद विराट कोहली हैं’.
R Sridhar said – “When I was with the Indian team and once Virat Kohli doing fielding practice and i tell . Virat please stop enough. And one diving catch he takes and his hands starts bleeding and we told him please stop now, he said ‘Few more abhi feel nhi aaya hai’. One man… pic.twitter.com/JFiKuDXiie
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 28, 2026
श्रीधर कब से कब तक रहे थे टीम इंडिया के कोच
रामकृष्णन श्रीधर ने भारतीय क्रिकेट टीम की फील्डिंग को संवारा है और उसे विश्व स्तरीय बनाने में अहम योगदान दिया है. अगस्त 2014 से लेकर नवंबर 2021 तक वो टीम इंडिया के फील्डिंग कोच थे. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भी टीम को कोचिंग की थी. उन्होंने टीम इंडिया को लगभग 7 वर्षों फील्डिंग की कोचिंग दी है. श्रीधर ने डंकन फ्लेचर, अनिल कुंबले और रवि शास्त्री के साथ मिलकर बतौर फील्डिंग कोच काम किया है. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया की फील्डिंग काफी सुधरी थी.
विराट कोहली के आंकड़े
| फॉर्मेट | अवधि | मैच | पारियां | रन | सर्वोच्च स्कोर | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 2011–25 | 123 | 210 | 9230 | 254* | 30 | 31 | 1027 | 30 |
| वनडे (ODI) | 2008– | 311 | 299 | 14797 | 183 | 54 | 77 | 1376 | 168 |
| टी20 अंतरराष्ट्रीय | 2010–24 | 125 | 117 | 4188 | 122* | 1 | 38 | 369 | 124 |
| आईपीएल | 2008– | 282 | 274 | 9261 | 113 | 9 | 67 | 835 | 313 |
ये भी पढ़ें : BCCI ने लगाया बैन, IPL 2026 फाइनल से पहले बढ़ी खिलाड़ी की मुसीबत, अब इन चश्मों का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
'उनके हाथ से खून बहने लगा…' विराट कोहली पर पूर्व भारतीय कोच का बयान, बताया उन्हें क्रिकेट से कितना प्यार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,