Sport : कार्डिफ में कैसा है इंडिया और इंग्लैंड का रिकॉर्ड, जानिए रोहित शर्मा या विराट कोहली किसने मचाया है इस मैदान पर धमाल #INA

IND vs ENG 2nd ODI : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच गुरुवार यानी 16 जुलाई को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स पर खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे से होगी. वहीं इस मैच का टॉस 5:00 बजे होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच मैच दोपहर 1 बजे खेला जाएगा. टीम इंडिया पहला वनडे मैच जीतने के बाद अब दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी.

उससे पहले आज हम आपको कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स के रिकॉर्ड्स के बारे में बातने वाले हैं. इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड ने कितने मैच जीते हैं. इन दोनों टीमों के कौन-कौन से खिलाड़ियों ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. आइए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं.

कार्डिफ में इंग्लैंड और इंडिया किसने जीते कितने मैच?

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने 4 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को यहां पर 3 मैचों में जीत मिली है. वहीं 1 मैच में टीम इंडिया को हार मिली है. ऐसे में इस मैदान पर टीम इंडिया का आंकड़े काफी मजबूत नजर आ रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम अब कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में अपने इन आकंड़ों को और बेहतर करना चाहेगी. 

इस मैदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अब तक कुल 17 मैच खेले हैं. इस दौरान इंग्लैंड को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. इस मैदान पर इंग्लैंड को 4 मैचों में हार का सामना करना भी पड़ा है. इस मैदान पर इंग्लैंड ने ऐसे तीन मुकाबले भी खेले हैं, जिनका कोई नतीजा नहीं निकला है. 

कार्डिफ का हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर

इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 386/6 रन है, जो बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड ने बनाया था. इस मैदान पर टीम इंडिया का उच्चतम स्कोर 331/7 है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था. वहीं इस मैदान का लोएस्ट स्कोर 125 रन है, जो अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया है. 

कार्डिफ में धमाल मचाने वाले भारतीय खिलाड़ी

इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली इस मैदान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है. विराट कोहली ने यहां पर 4 पारियों में 65.33 की औसत से 196 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशथक लगाया है. इस मैदान पर उनका हाईएस्ट स्कोर 107 रन रहा है. कार्डिफ में रोहित शर्मा ने भी 3 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 3 पारियों में 50 की औसत से 150 रन बनाए हैं. 

कार्डिफ में जलवा बिखेरने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स पर इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट ने 11 मुकाबले खेले हैं और 11 पारियों में 46.9 की औसत से 469 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 166* रन है. उनके अलावा जोस बटलर ने इस मैदान पर 10 पारियों में 63.28 की औसत से 443 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के लिए मैदान पर आदिल राशिद ने 7 मैचों की 7 पारियों में 14 विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें : ‘उन्होंने मुझे बेहतर क्रिकेटर बनने में…’ वाशिंगटन सुंदर का गौतम गंभीर पर बड़ा बायन, आशीष नेहरा को याद कर बोली ये बात

कार्डिफ में कैसा है इंडिया और इंग्लैंड का रिकॉर्ड, जानिए रोहित शर्मा या विराट कोहली किसने मचाया है इस मैदान पर धमाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button