Sport : कितना नीचे गिरेगो! पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने लाइव चैनल पर की ओछी हरकत, इस खिलाड़ी की पर्सनल लाइव की उड़ाई खिल्ली #INA

Pakistan cricketers : पाकिस्तान के क्रिकेटर्स अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं. इस देश के पूर्व क्रिकेटर भी अपने बयान के लिए चर्चाएं बटोरते हैं. ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान के दो पूर्व क्रिकेटर्स ने ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा का मजाक बयाना है. उन्होंने एक लाइव टीवी शो के दौरान ऑस्टेलियाई क्रिकेटर्स के निजी जीवन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है और किस विषय के बारे में कहा है, आइए विस्तार से जानते हैं.

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल और बासित अली ने ARY न्यूज पर एक बात करते हुए एडम जम्पा का मजाक उड़ाया. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एक और अन्य क्रिकेटर और जम्पा के दोस्त मार्कस स्टोइनिस को भी नहीं छोड़ा, उन्होंन इन दोनों के बारे में बात की और उनका मजाक बनाया. पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की इस ओछी हरकत की चारों ओर आलोचना हो रही है.

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने की ओछी हरकत

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने शो में बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे हैरानी है कि एडम जम्पा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कभी टेस्ट नहीं खेला है. इस पर पाकिस्तान के एक और पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने कहा, ‘मार्कस स्टोइनिस ने उन्हें खेलने से मना किया था’. इसके बाद शो के एंकर ने कहा कि, ‘ये उनका पर्सनल मामला है’. 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा ने आईपीएल को छोड़कर पीएसएल में खेलना चुना है. वो दुनिया भर के टॉप स्पिन गेंदबाजों में शुमार है. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस एडम जम्पा के करीबी दोस्त हैं. इन दोनों की नजदिकिया मैदान पर और उसके बाहर भी देखी जाती है. 

क्रिकेट जगत और मीडिया जगत में इन दोनों के रिश्ते को अगल नाम दिया जाता है. इन दोनों को एक समलैंगिक कपल बताया जाता है. लेकिन इन खबरों में कितनी सत्यता है. इसका हम दावा नहीं करते हैं. पाकिस्तान क्रिकेटर बासित अली ने इस बारे में सोचते हुए एडम जम्पा का नाम मार्कस स्टोइनिस से जोड़कर उनका मजाक उड़ाया है.

जम्पा और स्टोइनिस का निजी जीवन

बताते चलें कि, जम्पा एक शादीशुदा पुरुष हैं. एडम जम्पा ने जून 2021 में अपनी गर्लफ्रेंड हैटी लेह पामर से शादी कर ली थी. उनका एक बेटा भी है, जिसका जन्म साल 2022 में हुआ था. वो अपने परिवार के साथ रहते हैं. इसके साथ ही मार्कस स्टोइनिस ने अपने गर्लफ्रेंड और लंबे समय से उनकी पार्टनर सारा जारनुक के साथ 3 सितंबर 2025 को सगाई की थी. ये दोनों अभी साथ ही रह रहे हैं. 

एडम जम्पा का क्रिकेट करियर

इन दोनों के क्रिकेट करियर की बात करें तो एडम जम्पा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट ही खेला है. वो रेड बॉल फॉर्मेट अभी तक नहीं खेल पाए हैं. जम्पा ने 116 वनडे मैचों में 196 विकेट हासिल किए हैं, जबकि उन्होंने 115 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 147 विकेट हासिल किए हैं. वो वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1-1 बार फाइव विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं.

मार्कस स्टोइनिस का क्रिकेट करियर

स्टोइनिस की बात करें तो उन्होंने भी सिर्फ वनडे और टी20 फॉर्मेट ही ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला है. उन्होंने 71 वनडे मैचों में टीम के लिए 1 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 1495 रन बनाए हैं. वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 87 मैचों में 6 अर्धशतकों के साथ 1614 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में 48 और टी20 अंतरराष्टीय में 53 विकेट हासिल किए हैं. 

ये भी पढ़ें : ‘संजीव गोयनका को बैन करो’, IPL 2026 के बीच ललित मोदी के बयान ने मचाया तहलका, जानिए क्या है पूरा मामला?

कितना नीचे गिरेगो! पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने लाइव चैनल पर की ओछी हरकत, इस खिलाड़ी की पर्सनल लाइव की उड़ाई खिल्ली





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close