Sport : Semifinal में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को सुपर-8 में कितने मैच जीतने होंगे? #INA

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले शनिवार से शुरू होने वाले हैं. टीम इंडिया दूसरे राउंड का अपना पहला मैच 22 मार्च को साउथ अफ्रीका के साथ खेलने मैदान पर उतरेगी. सुपर-8 में पहुंची 8 टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा गया है और अपने ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. ऐसे में सवाल उठता है कि भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-8 के कितने मैच जीतने होंगे? आइए इस बारे में जानते हैं…

22 फरवरी को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू हो रहे हैं, जिसमें टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 22 मार्च को साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 35 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 21 मैच भारत ने जीते हैं और 13 मैचों में अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि हेड टू हेड में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.

कितने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया?

सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा गया है. दोनों गुपों की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. हर टीम को 3-3 मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में उस टीम का सेमीफाइनल में जाना पक्का हो जाएगा, जो सभी 3 मैच जीतती है या फिर 2 मैच जीतने के साथ ही अपना नेट रन रेट बेहतर रखने में कामयाब होती है.

इसलिए ये कहना सही होगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को कम से 2 मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, ताकि वह 4 अंकों के अलावा अच्छे नेट रन रेट के साथ अगले राउंड में पहुंच जाए.

सुपर-8 में ऐसा है भारत का शेड्यूल

टी-20 विश्व कप 2026 में विजयरथ पर सवार टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नीदरलैंड्स के साथ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच के बाद टीम इंडिया को सुपर-8 में 3 मैच खेलने होंगे. पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ, दूसरा जिम्बाब्वे के साथ 26 फरवरी को और तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ 1 मार्च को खेलना होगा.

22/02/2026 Sunday Ahmedabad South Africa
26/02/2026 Thursday Chennai Zimbabwe
01/03/2026 Sunday Kolkata West Indies

ये भी पढ़ें: PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए हैं अब तक 49 मैच, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी

Semifinal में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को सुपर-8 में कितने मैच जीतने होंगे?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close