Sport : मुस्तफिजुर रहमान IPL से अब तक कुल कितनी कमाई कर चुके हैं? 5 फ्रेंचाइजियों का रह चुके हैं हिस्सा #INA

Mustafizur Rahman IPL Income: पिछले काफी दिनों से भारत में मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से हटाने की मांग हो रही थी. इस मामले में शनिवार को बीसीसीआई ने एक्शन लिया और मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए KKR को निर्देष दिए. ऐसे में अब रहमान का आईपीएल 2026 में खेलना नामुमकिन हो चुका है. मगर, क्या आपको मालूम है कि रहमान आईपीएल में 8 सीजन खेल चुके हैं और 5 फ्रेंचाइजियों का हिस्सा भी रह चुके हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि 2016 से आईपीएल में खेल रहे रहमान ने कैश रिच लीग से कुल कितने करोड़ रुपये की कमाई की है.
मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में लगी थी बोली
आईपीएल 2026 के लिए अबु धाबी में हुए मिनी ऑक्शन के दौरान मुस्तफिजुर रहमान पर पैसों की जमकर बारिश हुई थी. ऑक्शन हॉल में रहमान का नाम आते ही कई फ्रेंचाइजियों ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई. मगर, आखिर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस स्टार पेसर को खरीदकर अपने साथ जोड़ा.
इसके लिए कोलकाता ने उनपर 9 करोड़ 20 लाख रुपये की आखिरी बोली लगाई. आपको बता दें, ये मुस्तफिजुर की सबसे बड़ी आईपीएल सैलरी हो सकती थी. मगर, अब वह आईपीएल 2026 में खेलते नजर नहीं आएंगे. ऐसे में उन्हें ये पैसे मिलेंगे या नहीं इसपर कोई अपडेट सामने नहीं आई है.
#WATCH | Guwahati | BCCI secretary Devajit Saikia says, “Due . the recent developments that are going on all across, BCCI has instructed the franchise KKR . release one of their players, Mustafizur Rahman of Bangladesh, from their squad and BCCI has also said that if they ask… pic.twitter.com/53oxuRcmZp
— ANI (@ANI) January 3, 2026
आईपीएल से 20.20 करोड़ की कमाई कर चुके हैं रहमान
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था. 2016 और 2017 में SRH में रहने के बाद 2018 में मुंबई इंडियंस ने इस तेज गेंदबाज को खरीदा. इसके बाद 2020 में रहमान आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे. मगर, फिर 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदा. 2022 में वह दिल्ली कैपिटल्स में चले गए, जहां 2022, 2023 और 2025 में DC में ही रहे. इसके बाद 2024 में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे.
आईपीएल 2016- सनराइजर्स हैदराबाद – 1.40
आईपीएल 2017- सनराइजर्स हैदराबाद – 1.40 करोड़
आईपीएल 2018- मुंबई इंडियंस – 2.2
आईपीएल 2019 – मुंबई इंडियंस – 2.2
आईपीएल 2021- राजस्थान रॉयल्स – 1 करोड़
आईपीएल 2022-दिल्ली कैपिटल्स – 2 करोड़
आईपीएल 2023- दिल्ली कैपिटल्स – 2 करोड़
आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स- 2 करोड़
आईपीएल 2025- दिल्ली कैपिटल्स – 6 करोड़
ये भी पढ़ें: IPL 2026: मुस्तफिजुर रहमान को KKR में कौन करेगा रिप्लेस, ये 3 खिलाड़ी हैं प्रबल दावेदार
मुस्तफिजुर रहमान IPL से अब तक कुल कितनी कमाई कर चुके हैं? 5 फ्रेंचाइजियों का रह चुके हैं हिस्सा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












