Sport : 'मुझे ऋषभ पंत पर पूरा भरोसा है…', संजीव गोयनका ने IPL 2026 शुरू होने से पहले कर दिया साफ #INA

IPL 2026 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी जमकर प्रैक्टिस कर रही है और अपकमिंग सीजन में मजबूती से वापसी करना चाहेगी. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले LSG के मालिक संजीव गोयनका ने कुछ ऐसा कहा है, जो चर्चा में आ गया है. पिछले काफी वक्त से चर्चा चल रही है कि ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़ सकते हैं, मगर गोयनका ने क्लीयर कर दिया है कि ऐसा नहीं होने वाला है.

क्या बोले संजीव गोयनका?

IPL 2026 के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने क्लीयर कर दिया है कि ऋषभ पंत टीम का साथ छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं. पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि यदि आईपीएल 2026 का सीजन अच्छा नहीं रहा, तो वह अगले सीजन टीम से अलग हो सकते हैं.

स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए संजीव गोयनका ने कहा,“अगर किसी कप्तान के पास चार तेज गेंदबाज ही नहीं हों, तो वह क्या करेगा? आपको हालात भी देखने होंगे. मुझे पंत पर पूरा भरोसा है.”

पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन पर भी बोले

IPL 2025 ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा. फ्रेंचाइजी ने 14 मुकाबले खेले, जिसमें सिर्फ 6 जीत सके और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. नतीजन, टीम ने अंक तालिका में 7वें नंबर पर रहते हुए टूर्नामेंट से विदाई ली थी. LSG कई प्लेयर्स चोटिल हुए थे, जिसके कारण टीम का बैलेंस बिगड़ गया था.

संजीव गोयनका ने निराशाजनक रहे पिछले सीजन के बारे में बात करते हुए कहा, “पिछले साल हमारे पास ट्रॉफी जीतने लायक टीम ही नहीं थी. ऑक्शन में और टीम बनाने में हमसे गलतियां हुईं. लेकिन इस साल हमने उन कमियों को दूर किया है.”

उन्होंने आगे कहा, हां, कभी-कभी हमारी मैनेजमेंट टीम मुझे बताती है, लेकिन हमेशा नहीं. यह एक सीख भी है क्योंकि स्पष्ट रूप से हम कहीं न कहीं गलती कर रहे हैं, कहीं न कहीं चूक हो रही है. देखिए, कुछ ट्रोल पैसे लेकर ट्रोलिंग करते हैं, उन्हें भूल जाइए. लेकिन कुछ वास्तविक भी होते हैं. कहीं न कहीं हम अपने नजरिए को ठीक से व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं.

मजबूत वापसी करना चाहेंगे ऋषभ पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था. हां, उनके बल्ले से एक शतक तो आया था, लेकिन वह पूरे सीजन 133.17 की स्ट्राइक रेट से महज 269 रन ही बना सके थे. ऐसे में अब पंत आईपीएल 2026 में मजबूती से वापसी करना चाहेंगे, ताकि वह अपनी टीम को उसकी पहली ट्रॉफी जिता सकें.

IPL 2026 के लिए ऐसी है LSG की पूरी टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), एडन मार्करम, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, शहबाज अहमद, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, अर्जुन तेंदुलकर, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, एम. सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, आकाश सिंह और जोश इंग्लिस.

ऐसा है लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल

तारीख मुकाबला वेन्यू समय
1 अप्रैल 2026 LSG vs Delhi Capitals लखनऊ (Ekana Stadium) 7:30 PM
5 अप्रैल 2026 Sunrisers Hyderabad vs LSG हैदराबाद 3:30 PM
9 अप्रैल 2026 Kolkata Knight Riders vs LSG कोलकाता 7:30 PM
12 अप्रैल 2026 LSG vs Gujarat Titans लखनऊ 3:30 PM

ये भी पढ़ें: हार्दिक, रोहित, बुमराह या सूर्या… मुंबई इंडियंस IPL 2026 में किसे दे रही है सबसे ज्यादा सैलरी? शायद ही जानते हो आप

'मुझे ऋषभ पंत पर पूरा भरोसा है…', संजीव गोयनका ने IPL 2026 शुरू होने से पहले कर दिया साफ





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close