Sport : 'मुझे सच में बहुत मदद मिली…', अभिषेक शर्मा अपने सेलिब्रेशन से फैंस को देना चाहते थे स्पेशल मैसेज, बोले- 'अगर कोई इसे देखे' #INA

Abhishek Sharma Reveal Celebration Reason: अफगानिस्तान के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी की और तूफानी शतक लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया. अभिषेक ने 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और इसी के साथ वह भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा ने अतरंगी सेलिब्रेशन किया, जिसने सभी को हैरान किया. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद उन्होंने खुलासा किया कि आखिर उनके सेलिब्रेशन के पीछे की वजह क्या थी और उन्होंने ऐसा क्यों किया…

अभिषेक शर्मा ने बताया सेलिब्रेशन का राज?

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शतक लगाने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. अभिषेक मैदान पर ही ऐसे बैठे मानो वो ध्यान लगा रहे हो… ऐसे में हर कोई ये जानने को बेताब है कि आखिर अभिषेक ने अपनी सेंचुरी को ऐसे सेलिब्रेट क्यों किया.

मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अभिषेक शर्मा ने कहा, “मैं पिछले छह महीने-एक साल से मेडिटेशन और ध्यान कर रहा हूं क्योंकि जब आप पूरे साल क्रिकेट खेलते हैं तो एक क्रिकेटर के तौर पर कई उतार-चढ़ाव आते हैं. तो ऐसे में आप अपने मन को स्थिर कैसे रखते हैं? मुझे लगता है कि मेडिटेशन से मुझे सच में बहुत मदद मिली और मैं बस यही चाहता था कि अगर कोई इसे देखे, या किसी क्रिकेटर को लगे कि इससे सच में मुझे पिछले छह से आठ महीनों में मदद मिली है. तो बस उसी के लिए यह खास सेलिब्रेशन था कि जो चीज मुझे स्थिर रखती है.”

अभिषेक शर्मा ने बनाए रिकॉर्ड्स

स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के साथ खेले गए तीसरे टी20 मैच महज 30 गेंदों में शतक लगाया और इसी के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. टी20 इंटरनेशनल में अब टेस्ट खेलने वाले (पूर्ण सदस्य) देशों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो गया है. सलामी बल्लेबाज ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जो पारी खेली उसे क्रिकेट फैंस और वो खुद नहीं भूल पाएंगे. 

अभिषेक ने एक साथ कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए. उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर शतक जड़ रोहित शर्मा और फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक शर्मा अब T20 इंटरनेशनल में पूर्ण सदस्य देशों में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं ओवरऑल की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में अभिषेक तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ओवरऑल रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान (27 गेंद) के नाम है.

अभिषेक ने जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

अफगानिस्तान के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सीरीज के 3 मुकाबलों में 76.33 के औसत और 269.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 229 रन बनाए. इसमें उन्होंने 18 चौके और 22 छक्के लगाए. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

ये भी पढ़ें: ‘आंखों को अच्छा लगा…’ श्रेयस अय्यर ने क्लीन स्वीप के बाद क्यों दिया ऐसा बयान, अफगानिस्तान की हार के बावजदू कहा- ‘उन्हें शाबाशी’

'मुझे सच में बहुत मदद मिली…', अभिषेक शर्मा अपने सेलिब्रेशन से फैंस को देना चाहते थे स्पेशल मैसेज, बोले- 'अगर कोई इसे देखे'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button