Sport : 'मैंने एक-डेढ़ साल तक…' फ्लो-फ्लो में विराट कोहली पर ये क्या बोल गए संजू सैमसन, वायरल हुआ बयान #INA

Sanju Samson on Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्हें अंतिम बार आयरलैंड और फिर इंग्लैंड दौरे पर खेलते हुए देखा गया था. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से उन्हें बाहर कर दिया गया. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में ज्यादातर समय बैंच पर बैठकर ही अपना समय निकाला है. वो बड़े-बड़े टूर्नामेंट की टीमों में शामिल रहे लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिला है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुरुआत में ड्रॉप होने के बाद वापसी की और ट्रॉफी देश को दिलाने में अहम भूमिका निभाई. 

भारतीय स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. संजू अपने क्रिकेट करियर के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के कार्यकाल में भी खेल चुके हैं. अब संजू सैमसन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें कई अहम खुलासे किए हैं. उन्होंने अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर बड़ा बयान दिया है.

संजू सैमसन ने विराट कोहली के बारे में की बात 

इस इंटरव्यू में संजू सैमसन ने बताया है कि कैसे विराट कोहली से उन्हें फिटनेस टिप्स मिली थीं, लेकिन वह उसे सिर्फ एक साल तक ही फॉलो कर सके और फिर आगे जारी नहीं रख पाए. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के नेचर को लेकर भी बड़ी बात कही है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

कोहली के नेचर के बारे में संजू ने बोली बड़ी बात

संजू सैमसन ने कहा कि, ‘हम सब जानते हैं कि विराट कोहली भाई कैसे हैं. वो सबके साथ बहुत क्लियर और सीधे रहते हैं. अगर आपको कुछ करने की ज़रूरत है, तो वह आपको ठीक-ठीक बता देंगे कि क्या ज़रूरी है. जिस तरह से वह जिम में खुद को पेश करते हैं, उसमें एक अलग आग है और मुझे उनकी यह बात बहुत पसंद है’.

संजू सैमसन ने आगे कहा कि, ‘मैं और विराट भाई इंडियन टीम के कैंप के दौरान जिम में साथ वर्कआउट कर रहे थे और मैंने उनसे पूछा, ‘पाजी, मुझे क्या करना चाहिए? मुझे भी कुछ बताइए. उन्होंने मुझे बताया कि लाइफस्टाइल बहुत अहम भूमिका निभाती है. अगर आप इंटरनेशनल क्रिकेटर बनना चाहते हैं, तो आपको एक अलग तरह की लाइफस्टाइल अपनानी होगी. उन्होंने अपने सफर में जो चीजें उनके काम आईं, वे मेरे साथ शेयर कीं और कहा, ‘यह खाना आपके शरीर को रिकवर करने में मदद करेगा और यह नहीं करेगा. अगर आप अगले 10 सालों तक यह अनुशासन बनाए रखते हैं, तो आपका करियर बहुत शानदार होगा. मैंने एक-डेढ़ साल तक इसे फॉलो किया, लेकिन उसके बाद मैं इसे जारी नहीं रख पाया’.

विराट कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं. वो टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वो 37 साल की उम्र में भी काफी फिट रहते हैं. वहीं संजू सैमसन 31 साल के हैं, लेकिन वो फिटनेस के मामले में विराट कोहली से काफी पीछे हैं. संजू भी भारत के लिए सिर्फ टी20 क्रिकेट खेलते हैं. 

ये भी पढ़ें : IND vs SL : इन 3 खिलाड़ियों को सेलेक्टर्स ने किया दरकिनार, नाम पर भी नहीं की चर्चा, जानिए बाहर करने की वजह?

'मैंने एक-डेढ़ साल तक…' फ्लो-फ्लो में विराट कोहली पर ये क्या बोल गए संजू सैमसन, वायरल हुआ बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button