Sport : शर्मनाक! पाकिस्तानी खिलाड़ी पर चला ICC का चाबुक, नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के लिए लगा 3 महीनों का बैन #INA

Mohammad Nawaz : पाकिस्तान क्रिकेट और उनके फैंस के लिए एक शर्मनाक खबर सामने आई है. इस खबर के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को आईसीसी ने बैन कर दिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के द्वारा नवाज पर 3 महीने का बैन लगाया है. उन पर नशीले पदार्थों का सेवन करने लिए ये बैन लगाया गया है. नवाज ने आईसीसी के एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन को स्वीकार कर लिया है.

उन्होंने डोप टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ का अपराध स्वीकारा है, अब उन पर कार्रवाई होने वाली है. आईसीसी ने उन पर तीन महीने का बैन लगाया है. हालांकि मोहम्मद नवाज के पुनर्वास (रीहैबिलिटेशन) कार्यक्रम पूरा करने के बाद उनकी ये सजा घटकर 1 महीने की रह जाएगी. 

मोहम्मद नवाज पर लगा बैन

दरअसल, पाकिस्तान के स्पिन-बॉलिंग ऑल-राउंडर मोहम्मद नवाज ने आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए तीन महीने की इनएलिजिबलिटी (जो सब्सटेंस ऑफ अब्यूज ट्रीटमेंट प्रोग्राम पूरा होने पर एक महीने तक कम हो जाएगी) मान ली है. 32 साल के इस खिलाड़ी का आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के तहत सब्सटेंस ऑफ अब्यूज (कार्बोक्सी-THC) के लिए पॉजिटिव टेस्ट आया था.

 उनका ये डोप टेस्ट 7 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान के आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के बाद किया गया था. नवाज ने गलती मान ली और दिखाया कि सब्सटेंस का इस्तेमाल कॉम्पिटिशन के बाहर, खेल के प्रदर्शन से अलग तरीके से किया गया था. इस वजह से उन्हें तीन महीने की इनएलिजिबलिटी दी गई है, जो 1 मई 2026 से बैकडेट होगी, जिस तारीख से उन्होंने वॉलंटरी प्रोविजनल सस्पेंशन शुरू किया था.

इसके अलावा सजा मानने और रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के लिए कमिट करने के बाद नवाज का प्रोविजनल सस्पेंशन हटा दिया गया है, क्योंकि उन्होंने ढाई महीने का सस्पेंशन पूरा किया था. अगर नवाज आईसीसी की संतुष्टि के अनुसार सब्सटेंस ऑफ अब्यूज रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पूरा कर लेते हैं, तो नवाज को इनएलिजिबलिटी की बची हुई तीन महीने की अवधि पूरी करने की जरूरत नहीं होगी. ICC एंटी-डोपिंग कोड के अनुसार, 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच और उसके बाद 1 मई 2026 तक के मैचों में नवाज के रिकॉर्ड को डिसक्वालिफाई कर दिया गया है.

मोहम्मद नवाज का अंतरराष्ट्रीय करियर 

प्रारूपमैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
टेस्ट61011444516.0041.6000150
वनडे443385385921.5089.50023718
टी20 अंतरराष्ट्रीय98691791145*17.50133.40006848

ये भी पढ़ें : ‘वो दबाव नहीं, सम्मान का हकदार है..’ रोहित के संन्यास की खबरों पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, गंभीर-अजीत को लिया आड़े हाथ

शर्मनाक! पाकिस्तानी खिलाड़ी पर चला ICC का चाबुक, नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के लिए लगा 3 महीनों का बैन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button