Sport : ICC Womens World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 जीतने वाली टीम के साथ-साथ हारने वाली टीम भी होगी मालामाल, प्राइज मनी है इतनी #INA

ICC Womens World Cup 2025 Prize Money: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए फाइनल तक आ पहुंचा है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम को तो करोड़ों रुपये प्राइज मनी के रूप में मिलेंगे ही, साथ ही साथ हारने वाली टीम पर भी पैसों की बारिश होगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी कितनी है?
ICC Womens World Cup 2025 जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश
वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 (ICC Womens World Cup 2025) की शुरुआत में ही आईसीसी ने प्राइज मनी का ऐलान कर दिया था, जिसके मुताबिक इस बार प्राइज मनी में 239 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. जहां, पिछले वनडे वर्ल्ड कप की विजेता ऑस्ट्रेलिया की टीम को 1.32 मिलियन यूएस डॉलर मिले थे, वहीं इस बार खिताब जीतने वाली टीम को 4.48 मिलियन यूएस डॉलर रुपये प्राइज मनी के रूप में मिलेंगे. भारतीय रुपयों में देखें तो ये करीब 40 करोड़ रुपये होंगे.
ICC Womens World Cup 2025 हारने वाली टीम पर भी मिलेगी मोटी रकम
भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों ने वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 (ICC Womens World Cup 2025) के फाइनल में जगह बनाई है. अब जो टीम जीतेगी उसे प्राइज मनी के रूप में 40 करोड़ मिलेंगे, लेकिन हारने वाली टीम को भी मोटी प्राइज मनी मिलेगी. जी हां, टूर्नामेंट की रनरअप टीम को प्राइज मनी के रूप में 2.24 मिलियन यूएस डॉलर मिलेंगे, जो भारतीय रुपयों में 20 करोड़ होते हैं. आपको बता दें, पिछले वनडे वर्ल्ड कप 2022 में फाइनल हारने और रनरअप रही इंग्लैंड की टीम को 6 लाख यूएस डॉलर मिले थे.
The biggest-ever prize money pool put forward in ICC Women’s Cricket World Cup history 🏆#CWC25
Details ⬇️https://t.co/oDGTG3zyx6
— ICC (@ICC) September 1, 2025
पुरुषों से भी अधिक है प्राइज मनी की रकम
महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 की प्राइज मनी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 से भी ज्यादा है. पुरुष विश्व कप 2023 में 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्राइज मनी बांटी गई थी. इस बार महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ICC ने प्राइज मनी में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी है.
ये भी पढ़ें: INDW vs SAW FINAL: फाइनल मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11, क्या कैप्टन हरमन करेंगी कोई बदलाव?
ये भी पढ़ें: IND W vs SAW Final: भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल के दौरान कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी है संभावना
ICC Womens World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 जीतने वाली टीम के साथ-साथ हारने वाली टीम भी होगी मालामाल, प्राइज मनी है इतनी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












