Sport : भारत-श्रीलंका का सेमीफाइनल भी अगर बारिश के चलते हुआ रद्द, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, जानिए पूरा गणित #INA

India vs Sri Lanka : भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मैच एशियन गेम्स 2026 में होने वाला है. एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 1 अक्टूबर यानी गुरुवार को खेला जाने वाला है. उससे पहले ही एक बड़ी चिंता सामना आ गई है. दरअसल, एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में किया जा रहा है. क्रिकेट के सभी मुकाबले निशिन में खेले जा रहे हैं, जहां पर लगातार बारिश का प्रकोप जारी है. इसकी भेंट अब तक क्रिकेट के 4 अहम मुकाबले चढ़ चुके हैं. 

क्रिकेट पर पड़ा बारिश का भारी प्रकोप

एशियन गेम्स 2026 में बारिश की भेंट सबसे पहले पाकिस्तान और हांगकांग चीन के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मैच चढ़ा. इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मैच में बारिश के चलते रद्द हो गया. 28 सितंबर के दोनों क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के चलते धुल गए. इसके बाद आज यानी 29 सितंबर को बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मैच और श्रीलंका बनाम नेपाल क्वार्टर फाइनल मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया.

किन टीमों के बीच होंगे दोनों सेमीफाइनल मैच

इसके वाबजूद पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. अब इस इवेंट का पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगा. वहीं एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच होगा. इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच 1 अक्टूबर यानी गुरुवार को होने वाला हैं लेकिन क्या होगा अगर बारिश के चलते सेमीफाइनल मैच में भी क्वार्टर फाइनल की तरह बारिश में धुल जाएं.

ऐसे में जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पर खेला जाने वाला भारत और श्रीलंका का सेमीफाइनल भी अगर बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो कौन सी टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी. इंडिया या श्रीलंका किसको फाइनल का टिकट मिलेगा. इसके बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं. तो आइए इसके बारे में हम आपको पूरा गणित समझाते हैं. 

बारिश में धुला सेमीफाइनल तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मैच भी बारिश के चलते रद्द हो जाता है, तो इस स्थिति में इंडियन क्रिकेट टीम को सीधे फाइनल में जगह दे दी जाएगी. वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम गोल्ड और सिल्वर मेडल की लिस्ट से बाहर हो जाएगी. हालांकि उसके बाद ब्रॉन्ज मेडल जीनते का मौका होगा. 

क्या कहता है एशियन गेम्स 2026 का नियम 

एशियन गेम्स 2026 के नियमों के अनुसार, बारिश के चलते सेमीफाइनल रद्द होने पर उस टीम को आगे बढ़ाया जाएगा यानी फाइनल में जगह दी जाएगी, जो आईसीसी टी20 रैंकिंग में ऊपर होगी. ऐसे में आईसीसी टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर-1 टीम है. वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम 9वें स्थान पर मौजूद है. ऐसे में भारत को आसानी से बगैर खेले फाइनल का टिकट मिल जाएगा. 

ऐसा ही पाकिस्तान और बांग्लादेश के सेमीफाइनल मैच में लागू होगा. ये मुकाबला भी बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो, पाकिस्तान फाइनल में पहुंच जाएगी. क्योंकि पाकिस्तान आईसीसी टी20 रैंकिंग में 6वें स्थान पर बनी हुई है. वहीं बांग्लादेश आईसीसी टी20 रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद है.

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बड़ा बदलाव, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से कौन होगा बाहर और किसे मिलेगा मौका?

भारत-श्रीलंका का सेमीफाइनल भी अगर बारिश के चलते हुआ रद्द, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, जानिए पूरा गणित





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button