Sport : जुगाड़ हो तो ऐसा! बल्ला बदलने को कहा, तो बल्लेबाज ने किया ऐसा जुगाड़ अंपायर भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, वायरल VIDEO #INA

DPL 2026: मौजूदा समय में दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. मगर, इस लीग में सोमवार की रात को कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जैसा कि आप सभी को मालूम है कि मैदान पर आने वाले बल्लेबाज का बल्ला चेक किया जाता है और अगर बल्ला तय सीमा से मोटा होता है, तो उसे बदलना पड़ता है. ऐसे में जब DPL में बल्लेबाज को अंपायर ने बल्ला बदलने के लिए कहा, तो बल्लेबाज ने ऐसा जुगाड़ किया, जिसे देखकर खुद अंपायर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
DPL से वायरल हुआ वीडियो
क्रिकेट के मैदान पर कई बार अतरंगी घटनाएं होती हैं, जो फैंस को हंसाती हैं. ऐसी ही एक घटना दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार की रात को सेंट्रल दिल्ली किंग्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान देखने को मिली. दरअसल, मैदान पर बल्लेबाज जब आता है, तो अंपायर बैट गेज के इस्तेमाल से बल्ले की मोटाई, चौड़ाई और किनारे की जांच करता है. अंगर बल्ले की चौड़ाई और मोटाई तय मानक के अनुसार नहीं होती है, तो बल्लेबाज से बल्ला बदलने के लिए कहा जाता है.
View this post on Instagram
ऐसे में जब स्ट्राकर के एक बल्लेबाज को अंपायर ने बल्ला बदलने के लिए कहा, तो पहले तो उस बल्लेबाज ने डगआउट की तरफ दूसरा बल्ला लाने का इशारा किया. मगर, फिर कुछ ही सेकेंड बाद वो खुद ही बल्ले की मरम्मत करने लगा. जी हां, बल्लेबाज ने दूसरे एंड पर मौजूद बल्लेबाज से उसका बल्ला मांगा और उससे अपने बल्ले में ठोक-पीट करने लगा. फिर, उसने अंपायर से उसे दोबारा नापने के बैट गेज से चैक करने के लिए कहा और बल्ला उससे इस बार आसानी से निकल गया. मतलब, बल्लेबाज का जुगाड़ काम आया. ये देखकर खुद अंपायर भी अपनी हंसी नहीं रोक सके. इसके बाद से ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Crisp, clean, electric!⚡️ Yash Bhatia’s 7 fours powered his 90*, earning the KEI Electrifying Fours of the Match. 😎 #AdaniDPL2026 #AdaniDPL #DPL #AdaniDelhiPremierLeague #CDKvsNDS pic.twitter.com/hqNPVGeZ9T
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 3, 2026
ऐसा रहा मैच का हाल
सोमवार की रात को सेंट्रल दिल्ला किंग्स नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर सेंट्रल किंग्स ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 209 रन बोर्ड पर लगाए. नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और 10 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. बता दें, सेंट्रल दिल्ली किंग्स टीम अब अगला मुकाबला 5 अगस्त को खेलेगी, जहां उसके सामने होगी पुरानी दिल्ली 6 टीम.
अंक तालिका में नंबर-1 बनी सेंट्रल दिल्ली किंग्स
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है. सेंट्रल टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें सभी तीन मैचों में जीत दर्ज की है. इस तरह 6 अंक के साथ सेंट्रल दिल्ली किंग्स टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है. वहीं, साउथ दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली टाइगर्स, पुरानी दिल्ली 6, वेस्ट दिल्ली की टीमों के पास 2-2 अंक हैं. जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राकर्स, ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीमों ने अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड कैसे हैं? दलीप ट्रॉफी शुरू होने से पहले ही आप जान लीजिए आंकड़े
जुगाड़ हो तो ऐसा! बल्ला बदलने को कहा, तो बल्लेबाज ने किया ऐसा जुगाड़ अंपायर भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, वायरल VIDEO
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,