Sport : 'अगर शोर नहीं होगा तो मजा नहीं आएगा…' तूफानी शतक के बाद रोहित शर्मा का करारा जवाब, संन्यास की खबरों पर दिया बड़ा बयान #INA

Rohit Sharma Statement : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेलने के बाद करारा जवाब दिया है. उन्होंने अपने संन्यास की खबरों के बीच बड़ी बात बोली है. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 138 रनों की मैराथन पारी खेली. इस पारी के बाद उनका ये बड़ा बयान सामने आया है. रोहित शर्मा ने क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में खेली शतकीय पारी
दरअसल, लॉर्ड्स में खेलने जाने वाले वनडे मैच को रोहित शर्मा के करियर का अंतिम मुकाबला बताया जा रहा था. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि, रोहित शर्मा वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लॉर्ड्स टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे. ऐसे में उन्होंने इस मुकाबले में 110 गेंदों पर 17 चौके और 5 छक्कों के साथ 138 रनों की शतकीय पारी खेली और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया. रोहित शर्मा संन्यास नहीं लेने वाले हैं. वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलते हुए दिखाई देंगे.
1️⃣3️⃣8️⃣ Runs
1️⃣1️⃣0️⃣ Balls
1️⃣7️⃣ Fours & 5️⃣ SixesWhat a knock from Ro-HITMAN Sharma 🔥
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#TeamIndia | #ENGvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/ITMhfLq0ID
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘जब से मैंने डेब्यू किया है तभी से शोर है और जब तक मैं खेल रहा हूं तब तक यह हमेशा रहेगा. मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं. मेरा ध्यान टीम के लिए योगदान देने पर है, यही मेरा ध्यान है, शोर होने दो, अगर शोर नहीं है तो कोई मजा नहीं है’.
Rohit Sharma said, “noise has been there ever since I made my debut and till the time I’m playing, it’s always going . be there. What matters is what I do on the field. My focus is on contributing for the team, that is my focus, let the noise be there, if there is no noise then… pic.twitter.com/sEOiFlCY2F
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 20, 2026
रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, ‘मैं परिणाम से थोड़ा निराश हूं. हमने अच्छा क्रिकेट खेला. हमने बर्मिंघम में क्या खेला, हम कार्डिफ में पीछे रह गए. यहां हमने बड़ा लक्ष्य चेज करने के लिए सब कुछ किया लेकिन हम 27 रन पीछे रह गए. अगर बॉलिंग की बात करें तो, इन लोगों ने ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं. आपको इसको टाइम देना होगा. हम इस गेम से सीखेंगे और आगे अच्छा करेंगे’.
He was the most-talked about cricketer before the Lord’s ODI and he still remains the most-talked about after his scintillating hundred 🙌
🎥 Hear from the man himself as he soaked everything in . produce a masterclass 🫡 – By @RajalArora #TeamIndia | @ImRo45…
— BCCI (@BCCI) July 20, 2026
हिटमैन ने आगे कहा कि, ‘मुझे इंग्लैंड में खेलना पसंद है. मुझे यहां की पिच और ग्राउंड बहुत पसंद आती है. मुझे पिच पर समय बितानाा काफी पसंद है. अब हमे इससे आगे बढ़ना होगा और बतौर ग्रुप कैसे अच्छा करना है. मैंने उसके साथ (विराट कोहली) के साथ अपना पूरा क्रिकेट खेला है, उससे साथ पिच पर खेलकर अच्छा लगता है. हमने की साझेदारियां की है. उसके साथ खेलकर मजेदार लगता है’.
कैसा रहा भारत और इंग्लैंड तीसरे वनडे का हाल
दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच बीते रविवार तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग की और 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन बनाए. टीम इंडिया इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 360 रन बना पाई और 27 रनों से मुकाबला हार गई. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है.
ये भी पढ़ें : सिर्फ 2 दिन बाद वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तहलका! जानिए टीम इंडिया किसके साथ कब और कहां खेलेगी नेक्स्ट मैच?
'अगर शोर नहीं होगा तो मजा नहीं आएगा…' तूफानी शतक के बाद रोहित शर्मा का करारा जवाब, संन्यास की खबरों पर दिया बड़ा बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,