Sport : परवरिश हो तो ऐसी! वैभव सूर्यवंशी को पिता से मिली है नायाब सीख, बोले- 'बचपन से ही मेरे पिता मुझसे कहते आए हैं…' #INA

Vaibhav Sooryavanshi Statement: आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से लोहा मनवा रहे वैभव सूर्यवंशी पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. एलिमिनेटर मैच में वैभव ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 93 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में जीत दर्ज की और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. मगर, इसके बाद से ही हर तरफ चर्चा हो रही है कि यदि वैभव 3 रन और बना लेते, तो वह अपनी सेंचुरी पूरी कर सकते थे. लेकिन, इस मामले पर अब वैभव सूर्यवंशी ने बयान दिया है और बताया है कि उनके पिता ने शतक को लेकर उन्हें क्या सीख दी है.
वैभव सूर्यवंशी ने शतक पूरा न होने पर क्या कहा?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले एलिमिनेटर मैच में 97 रन की पारी खेली थी और वह शतक से सिर्फ 3 रन से चूक गए थे. हालांकि, अब उन्होंने अपनी सेंचुरी पूरी न होने पर बड़ा बयान दिया है. वैभव ने बताया कि उनके पिता ने बचपन में सीख दी कि उनके शतक से जरूरी हमेशा टीम की जीत है.
जियो स्टार से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “बचपन से ही मेरे पिता मुझसे कहते आए हैं कि अगर तुम शतक, दोहरा शतक या तिहरा शतक भी बना लो, लेकिन टीम जीत न पाए, तो उन रनों का कोई महत्व नहीं. वे सिर्फ तुम्हारे व्यक्तिगत रिकॉर्ड के लिए हो सकते हैं, लेकिन टीम को उनसे कोई फायदा नहीं होता.”
Clean-sweep on the batting awards 🏆✅ pic.twitter.com/zo2HBKXt21
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 28, 2026
“क्रिकेट आखिर में एक टीम गेम है. इसलिए, अगर मैं शतक की जगह 80 रन बनाऊं और मेरी टीम जीत जाए, और फिर भी शतक बनाने के बावजूद हम न जीत पाएं, तो मेरे लिए वो 80 रन शतक से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं. मेरी टीम टूर्नामेंट में जितनी देर रहेगी और प्लेऑफ व फाइनल में जितनी आगे बढ़ेगी, मुझे शतक बनाने और अपने मनचाहे रिकॉर्ड तोड़ने के उतने ही ज्यादा मौके मिलेंगे. इसलिए, इससे मुझे और टीम दोनों को फायदा होगा.”
In today’s edition of how_did_jofra_know 🙏 pic.twitter.com/TSIArh6BX6
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 28, 2026
रिकॉर्ड शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2026 का एलिमिनेटर मैच खेला गया था. उस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआर की तरफ से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा. यदि वैभव शतक लगाते, तो वह आईपीएल में फास्टेस्ट सेंचुरी पूरी कर सकते थे. मगर, वह ऐसा नहीं कर सके. हालांकि, इसी सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव ने 93 रन की पारी खेली थी. वह IPL 2026 में 2 बार नर्वस नाईनटीस का शिकार हुए हैं.
One for the history books 🔥 pic.twitter.com/pBtpoORuyc
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 28, 2026
वैभव सूर्यवंशी के सिर पर सजी हुई है ऑरेंज कैप
मौजूदा समय में IPL 2026 में ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के सिर पर सजी हुई है. 15 साल के वैभव ने इस सीजन अब तक 15 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 242.85 की स्ट्राइक रेट और 45.33 के औसत से 680 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव ने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. इस उनके बल्ले से 55 चौके और 65 छक्के निकले हैं. GT VS RR मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के पास 100 आईपीएल छक्के और 1000 आईपीएल रन पूरे करने का बेहतरीन मौका है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से आज ऑरेंज कैप छीन सकते हैं शुभमन गिल और साई सुदर्शन, जानिए किसे बनाने होंगे कितने रन
परवरिश हो तो ऐसी! वैभव सूर्यवंशी को पिता से मिली है नायाब सीख, बोले- 'बचपन से ही मेरे पिता मुझसे कहते आए हैं…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









