Sport : अगर GT के इन 3 गेंदबाजों ने फाइनल में दिखाया दम, तो टूट जाएगा RCB का ट्रॉफी उठाने सपना, देखें खतरनाक आंकड़े #INA

RCB vs GT IPL 2026 Final : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल का खिताबी मुकाबला 31 मई यानी रविवार को शाम 7:30 बजे से होने वाला है. उससे पहले आज हम आपको GT के उन 3 गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, अगर ये तीनों गेंदबाज चल गए तो RCB का आईपीएल 2026 के चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है. क्योंकि इन तीनों गेंदबाजों ने इस सीजन गेंद के साथ खतरनाक गेंदबाजी की है और अपनी टीम के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. ये गेंदबाज कौन हैं, आइए इनके बारे में जातने हैं.
1 – कगिसो रबाडा
गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन सबसे प्रमुख गेंदबाज साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा रहे हैं. उन्होंने इस पूरे सीजन विरोधी बल्लेबाजों को धूल चटाई है. वो इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन हुए हैं. उन्होंने अगर आरसीबी के बल्लेबाजों क्रम की कमर तोड़ दी तो गुजरात टाइटंस की ट्रॉफी पक्की है.
A performance . remember 💜#GTCares pic.twitter.com/uIEvJyxsxq
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 12, 2026
रबाडा ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 16 मैचों की 16 पारियों में 28 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने 61.4 ओवर में कुल 582 रन खर्च किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/25 रहा है. पर्पल कैप इस समय उनके सिर पर सजा हुआ है. अब अगर वो फाइनल में विकेट चटकाते हैं तो आरसीबी के चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है.
2 – मोहम्मद सिराज
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी गुजरात टाइटंस के लिए अहम साबित हो सकते हैं. वो आरसीबी के लिए इस मैच में खतरा बन सकते हैं. सिराज आईपीएल 2026 में सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं. वो इस सीजन सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले भी दूसरे खिलाड़ी बन हुए हैं. अब उनके ऊपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों को रोकने का जिम्मा होगा.
Miyan’s intent game on point, right from the first over 💯#4in5 pic.twitter.com/dNfzX9jYmI
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 29, 2026
मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2026 में अब तक गुजरात टाइटंस के लिए 16 मैचों की 16 पारियों में कुल 18 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 58 ओवर डाले हैं और 526 रन दिए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/26 रहा है. अगर वो आरसीबी के बल्लेबाजों को आउट करते हैं तो अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
3 – राशिद खान
गुजरात टाइटंस को अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज राशिद खान से इस खिताबी मुकाबले में काफी ज्यादा उम्मीद होगी. राशिद टीम में बतौर लेग स्पिनर धमाल मचा रहे हैं. वो इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर भी हैं. अगर राशिद आईपीएल 2026 के फाइनल में RCB के बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसा लेते हैं तो आरसीबी के चैंपियन बनने के सपने पर रोक लगा सकते हैं.
𝙎𝙢𝙤𝙤𝙩𝙝 𝙘𝙧𝙪𝙞𝙨𝙞𝙣𝙜 since day one 🛣️🪄 pic.twitter.com/IHAor7UGoZ
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 21, 2026
राशिद खान ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक 16 मैचों की 16 पारियों में 19 विकेट हासिल किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट 33 रन देकर रहा है. वहीं इस सीजन में राशिद ने 52.5 ओवर गेंदबाजी की है और 9.29 की इकॉनमी के साथ 491 रन लुटाए हैं. अब आरसीबी को ट्रॉफी उठाने से रोकना है तो राशिद का विकेट चटकाना बहुत जरुरी है.
ये भी पढ़ें : फाइनल में चले RCB ये 3 बल्लेबाज, तो GT के हाथ से फिसल सकती है ट्रॉफी, अकेले दम पर चैंपियन बनाने का रखते हैं दम
अगर GT के इन 3 गेंदबाजों ने फाइनल में दिखाया दम, तो टूट जाएगा RCB का ट्रॉफी उठाने सपना, देखें खतरनाक आंकड़े
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









