Sport : IND A vs AUS A: विराट कोहली को आंख दिखाने वाला युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारत में जड़ा शतक, पहले दिन ही मचाया धमाल #INA

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया की ए टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ऑफिसियल टेस्ट मैच आज, 16 सितंबर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 337 रन बना लिया है. ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने पहले ही दिन शतक जड़ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को बैकफूट पर धकेल दिया. वहीं कैंपबेल 88 रन बनाए.

सैम कोंस्टास ने जड़ा शानदार शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही. टीम के दोनों ओपनर सैम कोंस्टास (Sam Konstas) और कैंपबेल केलावे के बीच पहले विकेट के लिए 198 रनों की साझेदारी की. इस दौरान सैम कोंस्टास ने शानदार शतक लगाया. इसके बाद हर्ष दुबे ने कोंस्टास को बोल्ड आउट किया. 144 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए. बता दें कि पिछली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सैम कोंस्टास ने विराट कोहली को आंख दिखाया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी. 

कैंपबेल केलावे और कूपर क्राउली ने खेली धमाकेदार पारी

इसके बाद कैंपबेल केलावे को गुरनूर बरार ने पवेलियन भेजा. कैंपबेल 97 गेंद पर 88 रन बनाए. कूपर क्राउली ने 84 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली. वहीं लियाम स्कॉट 47 रन और जोश फिलिप 3 रन बनाकर नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 5 विकेट पर 337 रन बना लिया है.

हर्ष दुबे ने चटकाए 3 विकेट

भारत की ए टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी शामिल किया गया है. हालांकि पहले मैच के पहले दिन प्रसिद्ध कृष्णा कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए. भारत के लिए हर्ष दुबे ने 3 विकेट चटकाए. वहीं खलील अहमद और गुरनूर बरार को 1-1 सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें:  PAK vs UAE: हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान का अजीब फैसला, UAE के खिलाफ मैच से पहले उठाया ये कदम

यह भी पढ़ें:  ये हैं T20 इंटरनेशनल में एक पारी में 5 विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज, Asia Cup 2025 में 2 मचा रहे हैं धमाल

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने LIVE TV पर की शर्मनाक हरकत, भारतीय कप्तान के लिए किया अपशब्द का इस्तेमाल

IND A vs AUS A: विराट कोहली को आंख दिखाने वाला युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारत में जड़ा शतक, पहले दिन ही मचाया धमाल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button