Sport : IND A vs SA: ऋषभ पंत की कप्तानी में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार, टेम्बा बावुमा ने दिखाया शानदार फॉर्म #INA

India A vs South Africa A: भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल चार दिवसीय टेस्ट मैच बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 5 विकेट से हरा दिया है. भारत के दिए 417 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. मैच के आखिरी दिन, जॉर्डन हरमन, लेसेगो सेनोक्वेन, जुबैर हमजा, टेम्बा बावुमा और कॉनर एस्टरहुइजन ने अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई.
भारतीय टीम के दिए 417 रनों की टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 25 रन बनाए थे. अब उन्हें इस मैच के चौथे और आखिरी दिन जीत के लिए 392 रन बनाने थे. जबकि टीम इंडिया को जीत के लिए 10 विकेट की जरूरत थी.
चौथे साउथ अफ्रीका के दोनों ओपनर केजॉर्डन हरमन और लेसेगो सेनोक्वेन ने अच्छी शुरुआत की और विकेट को बचाए रखा. वहीं भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते नजर आए. पहले विकेट के लिए हरमन और लेसेगो के बीच 156 रनों की साझेदारी हुई. फिर जॉर्डन हरमन 123 गेंदों पर 91 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद लेसेगो सेनोक्वेन भी एक अच्छी पारी खेलकर आउट हुए. सेनोक्वेन 77 रन बनाए, जिसके बाद लगा कि साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच को अपने नाम कर सकती है.
IND A vs SA: ऋषभ पंत की कप्तानी में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार, टेम्बा बावुमा ने दिखाया शानदार फॉर्म
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












