Sport : IND U19 vs NZ U19: भारत ने टॉस जीतकर लिया फील्डिंग करने का फैसला, न्यूजीलैंड करेगा पहले बल्लेबाजी #INA

IND U19 vs NZ U19: भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 के बीच आज जिम्बाब्वे के बुलावायो में लीग स्टेज का अंतिम मैच खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम जोन्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. इस मैच में खराब आउटफील्ड के चलते टॉस देरी से हुआ है. टॉस लगभग 30 से 40 मिनट देर से हुआ है.
खराब आउटफील्ड के चलते टॉस में देरी
इस समय अंपायर दोनों कप्तानों से बात कर रहे हैं. उन्हें स्थिति समझा रहे हैं. हालांकि, दोनों टीमें वार्म-अप कर रही हैं. बॉडी लैंग्वेज से पता चलता है कि मैदान की कुछ जगहों पर चिंता की बात है. सुपरसॉपर आउटफील्ड का चक्कर लगा रहा है. अंपायर ने इंस्पेक्शन किया, जिसमें कई जगहों को बुरी तरह से प्रभावित पाया गया. मैदान पर एक जगह ऐसी है जो गीली लग रही है.
𝐖𝐞𝐚𝐭𝐡𝐞𝐫 𝐢𝐧𝐭𝐞𝐫𝐫𝐮𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧 🌧️
A wet outfield has delayed the toss for the Group B #INDvNZ game!#ICCMensU19WC | #INDvNZ 👉 LIVE NOW ➡️ https://t.co/MMBECuB5IG pic.twitter.com/9HIWzaI32V
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 24, 2026
ये मैच कब शुरू होगा इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है…
भारत और न्यूजीलैंड का अंडर-19 स्क्वाड
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उद्धव मोहन, किशन कुमार सिंह, एरॉन जॉर्ज, मोहम्मद एनान.
न्यूजीलैंड: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरण संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क, हैरी बर्न्स, ब्रैंडन मैटज़ोपोलोस, हंटर शोर, हैरी वेट, ल्यूक हैरिसन.
ये भी पढ़ें : U-19 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास, जानिए किस बल्लेबाज को पीछे छोड़कर बनाएंगे नया रिकॉर्ड
IND U19 vs NZ U19: भारत ने टॉस जीतकर लिया फील्डिंग करने का फैसला, न्यूजीलैंड करेगा पहले बल्लेबाजी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












