Sport : IND U19 VS SL U19: सेमीफाइनल में श्रीलंका ने भारत के सामने रखा मामूली लक्ष्य, अब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी #INA

IND U19 VS SL U19: अंडर-19 एशिया कप 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. 20-20 ओवर में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, लंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. 20-20 ओवर वाले इस मैच में पहले बैटिंग करने आई लंकाई टीम ने 138/8 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया है.
श्रीलंका ने भारत को कितने रनों का लक्ष्य दिया?
भारत के साथ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. जहां, भारतीय गेंदबाजों की कमाल की गेंदबाजी के सामने लंकाई बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए. 20 ओवर में श्रीलंका की टीम 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 138/8 रन ही बना सकी.
श्रीलंका की ओर से सबसे बड़ी पारी चमिका हीनातिगाला ने खेली, जो 38 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए. इसके अलावा कप्तान विमथ दिनसारा ने 32 और सेठमिका सेनेविरत्ने ने 30 रन बनाए. इस तरह टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर मिलकर 20 ओवरों में 138 रन बनाए.
Innings Break!
Valuable contributions from all the bowlers 👌
A 🎯 of 1⃣3⃣9⃣ for India U19 . reach the final, and it’s over . the batters now.
Scorecard ▶️ https://t.co/C7k4wXuH0P#MensU19AsiaCup2025 pic.twitter.com/bTpuK9tOUa
— BCCI (@BCCI) December 19, 2025
भारतीय गेंदबाजों का दिखा कमाल
भारतीय गेंदबाजों ने सेमीफाइनल मैच में कमाल की गेंदबाजी की है. इस दौरान कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा किशन कुमार सिंह, दीपेश देवेंद्रन और खिलान पटेल ने 1-1 विकेट अपने खाते में दर्ज कराए.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
🚨 Toss 🚨
India U19 have won the toss and elected . field first in the semi-final against Sri Lanka U19.
Match reduced . 20 overs per side.
Updates ▶️ https://t.co/C7k4wXuH0P#MensU19AsiaCup2025 pic.twitter.com/7NGW6O8iUn
— BCCI (@BCCI) December 19, 2025
श्रीलंका अंडर-19 : विमथ दिनसारा (कप्तान), वीरन चामुदिथा, किथमा विथानापतिराना, कविजा गमागे, सनुजा निंदुवारा, चमिका हेनातिगाला, डुलनिथ सिगेरा, एडम हिल्मी (विकेटकीपर), सेठमिका सेनेविरत्ने, रसिथ निमसारा, विग्नेश्वरन आकाश
भारत U19 : आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह
ये भी पढ़ें: IND U19 VS SL U19: वैभव सूर्यवंशी के मैच में हुई ओवरों की कटौती, जानिए अब कितने ओवर का हो रहा सेमीफाइनल मैच?
IND U19 VS SL U19: सेमीफाइनल में श्रीलंका ने भारत के सामने रखा मामूली लक्ष्य, अब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











