Sport : IND vs AFG: मोहम्मद सलीम ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले बने पहले अफगानिस्तानी गेंदबाज #INA

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने भारत के खिलाफ इस टेस्ट में फाइव विकेट हॉल हासिल किया है. इसके साथ ही वो भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हासिल करने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं. वहीं वो अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन हैं.
मोहम्मद सलीम ने चटकाए 5 विकेट
इस मैच में मोहम्मद सलीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े-बड़े बल्लेबाजों की पवेलियन की राह दिखाई है. उन्होंने सबसे पहले यशस्वी जायसवाल (24), दूसरा विकेट साई सुदर्शन (81), तीसरा विकेट शुभमन गिल (126), चौथा विकेट ध्रुव जुरेल (19) और पांचवां विकेट मानव सुथार (28) को आउट कर हासिल किया.
𝐅𝐈𝐕𝐄-𝐖𝐈𝐂𝐊𝐄𝐓𝐒 𝐅𝐎𝐑 𝐒𝐀𝐋𝐄𝐄𝐌 𝐒𝐀𝐅𝐈! 🖐️
Mohammad Saleem Safi has been outstanding, with Manav Suthar becoming his fifth victim as another edge finds the wicketkeeper. 👏👏
What a performance in only his second Test match! 🔥#AfghanAtalan | #INDvAFG |… pic.twitter.com/RTu7bzGvci
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) June 7, 2026
मोहम्मद सलीम यही नहीं रुके और उन्होंने अपना छठवां विकेट भी हासिल कर लिया. उन्होंने अपना छठा शिकार मोहम्मद सिराज को बनाया, जो 12 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 22 रन बनाकर खेल रहे थे. अभी उनके पास अपने विकेटों की संख्या को और बढ़ाने का मौका हौगा.
Lunch on Day 2⃣ 🍽️#TeamIndia inch closer . the 5⃣0⃣0⃣-run mark with another strong session 🙌
We will be back shortly with the next session!
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ac1sbuZMEL
— BCCI (@BCCI) June 7, 2026
मोहम्मद सलीम 23 साल के अफगानिस्तानी गेंदबाज है. वो तेज गति से बॉलिंग करने के लिए जानते हैं. इस तेज गेंदबाज ने अब तक अफगानिस्तान के लिए सिर्फ 1 ही टेस्ट मैच खेला है, जो भारत के खिलाफ मुल्लांपुर में चल रहा है. ये उनका डेब्यू टेस्ट मैच है. उन्होंने अपने डेब्यू पर ही धमाल मचा दिया है. सलीम अब तक 25 ओवर में 123 रन देकर 6 विकेट हासिल कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर भी डाले हैं.
टेस्ट में अफगानिस्तान के पेसर्स द्वारा पांच विकेट हॉल
7/97 – जियाउर रहमान बनाम ZIM, हरारे, 2025
5/79 – निजात मसूद बनाम BAN, मीरपुर, 2023
5/112 – मोहम्मद सलीम बनाम IND, मुल्लांपुर, 2026*
भारत-अफगानिस्तान मैच का हाल
भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. अब दूसरे दिन के दूसरे सेशन तक टीम इंडिया ने 123 ओवर में 8 विकेट पर 544 रन बना लिए हैं. भारत के लिए केएल राहुल और शुभमन गिल ने शतकीय पारियां खेलीं. वहीं साई सुदर्शन और पंत ने अर्धशतक लगाए.
A knock of 8️⃣1️⃣ (121) full of authority 💪
Relive Rishabh Pant doing what he does best ▶️ https://t.co/7cTEcuDtU8#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @RishabhPant17 pic.twitter.com/cItqddXutT
— BCCI (@BCCI) June 7, 2026
भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग-11
भारत:यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान, मोहम्मद सलीम.
ये भी पढ़ें : शुभमन गिल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले नंबर-1 भारतीय कप्तान
IND vs AFG: मोहम्मद सलीम ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले बने पहले अफगानिस्तानी गेंदबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,