Sport : IND vs AFG ODI: भारतीय क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर #INA

Virat Kohli Ruled Out Of IND vs AFG ODI Series: भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. 13 जून से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. इस खबर की मानें तो इंडियन फैंस अब अपने पसंदीदा खिलाड़ी को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे. ये खिबार टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ी हुई है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार स्टार भारतीय बैटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली अब अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे.
विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से हुए बाहर
बता दें कि, विराट कोहलीअफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है. उन्हें यह चोट इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आखिरी दो मैचों से पहले लगी थी, लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर किया और खेलना जारी रखा. इस वजह से वह अब वनडे सीरीज में हिस्सा लेने के लिए फिट नहीं हैं.
. Alert ! Virat Kohli ruled out of ODI series against Afghanistan due . a hamstring injury: BCCI source. pic.twitter.com/Ouh91Xy08u
— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026
दरअसल, विराट कोहली को हाल ही में आईपीएल 2026 में खेलते हुए देखा गया था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया और फाइनल मैच में गुजरात टाइंटस के खिलाफ नाबाद 75 की पारी खेलकर अपने टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाया. अब वो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं रहेंगे.
विराट का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 16 पारियों में 56.25 की औसत और 165.84 की स्ट्राइक रेट के साथ 675 रन बनाए. कोहली शानदार फॉर्म में थे. उनके पास अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने का मौका था.
🚨 VIRAT KOHLI RULED OUT OF THE ODI SERIES AGAINST AFGHANISTAN. 🚨
– Virat has been ruled out due . hamstring injury. (PTI). pic.twitter.com/GrDisu31hd
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 4, 2026
विराट कोहली का वनडे करियर
विराट कोहली ने अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 311 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 299 पारियों में 54 शतक और 77 अर्धशतकों के साथ 17797 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1376 चौके और 168 छक्के निकले हैं. विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में 58.7 की औसत और 93.8 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं. उनके नाम वनडे क्रिकेट में 5 विकेट भी दर्ज हैं.
भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. टीम इंडिया को पहला वनडे मैच 13 जून को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेलना है. इसके बाद दूसरा वनडे मैच में 17 जून को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. टीम इंडिया तीसरा वनडे मैच में 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम मे खेलती हुई दिखाई देगी. ये सबी मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे.
| क्रमांक | तारीख | मैच | स्थान | समय (भारतीय समयानुसार) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 13 जून 2026 (शनिवार) | पहला वनडे (डे/नाइट) | धर्मशाला | दोपहर 1:30 बजे |
| 2 | 17 जून 2026 (बुधवार) | दूसरा वनडे (डे/नाइट) | लखनऊ | दोपहर 1:30 बजे |
| 3 | 20 जून 2026 (शनिवार) | तीसरा वनडे (डे/नाइट) | चेन्नई | दोपहर 1:30 बजे |
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया का टी20 कैप्टन बनने का प्रबल दावेदार कौन? कप्तानी की रेस में अचानक ये नाम आया सामने
IND vs AFG ODI: भारतीय क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,